शामली: भिक्की मोड़ पर झुके व उल्टे लटकते तिरंगे, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप

शामली। शहर के भिक्की मोड़ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय ध्वजों को समय पर न उतारे जाने से कई स्थानों पर तिरंगे झुक गए हैं। कुछ खंभों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज उल्टे लटकते दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और नगर पालिका की घोर लापरवाही को दर्शाता है।

बताया गया कि गत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर खंभों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए थे। इसके साथ ही पूरे शहर को तिरंगा लाइटों से सजाया गया था। हालांकि गणतंत्र दिवस को बीते एक सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक कई स्थानों से राष्ट्रीय ध्वज नहीं हटाए गए हैं। बीते दिनों लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते खंभों पर लगे ध्वज उखड़ने लगे हैं और कई स्थानों पर वे झुक गए या उल्टे लटक रहे हैं।

ये भी पढ़ें  शामली: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ऊन सीएचसी में नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया

नागरिकों का कहना है कि शहर के बीचोंबीच इस तरह झुके और उल्टे लटकते तिरंगे दिखाई देना बेहद दुखद है। इससे न केवल राष्ट्रीय भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि देश के सम्मान से जुड़ा विषय भी सामने आ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका को समय रहते राष्ट्रीय ध्वजों की देखरेख और उन्हें सम्मानपूर्वक उतारने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। गत दिनों राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और सभासद निशीकांत संगल ने नगर पालिका कार्यालय में इस मुद्दे को लेकर हंगामा भी किया था। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सभी स्थानों पर लगे राष्ट्रीय ध्वजों की तुरंत जांच कर उन्हें सम्मानपूर्वक उतारा जाए।

ये भी पढ़ें  शामली में तीन दिनों से कोहरे का कहर, सुबह धुंध और शाम को सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

   दरभंगा ।  बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

   मुंबई। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे। हाल...
Breaking News  मनोरंजन 
सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

मेरठ। सोशल मीडिया पर "10 वाला बिस्कुट कितने का..." जैसी रील से मशहूर हुए मेरठ के चर्चित इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

उत्तर प्रदेश

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

मेरठ। सोशल मीडिया पर "10 वाला बिस्कुट कितने का..." जैसी रील से मशहूर हुए मेरठ के चर्चित इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

सहारनपुर में बीकॉम छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज प्रयास; भतीजे के साथ घर लौटते समय कार सवार युवकों ने डाला हाथ

सहारनपुर। जनपद के थाना नागल क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक बीकॉम छात्रा के अपहरण के प्रयास ने सनसनी फैला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बीकॉम छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज प्रयास; भतीजे के साथ घर लौटते समय कार सवार युवकों ने डाला हाथ