राजस्थान के जालोर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई..एमडी लैब पकड़ी, ब्लास्ट किया, 4.910 किलो एमडी ड्रग बरामद
जोधपुर। राजस्थान एएनटीएफ और एनसीबी ने जालोर पुलिस के सहयोग से ऑपरेशन प्रयोगशाला के तहत 4 किलो 910 ग्राम एमडी ड्रग को बरामद करने के साथ एमडी लैब को ब्लास्ट किया गया। कार्रवाई जालोर जिले के करड़ा थानान्तर्गत खारा ग्राम पंचायत के करबियों का गोळिया में की गई। लैब के उपकरण के साथ ही तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया है। इसमें मास्टर माइंड भी शामिल है। लैब से सामान लाने ले जाने के लिए प्रयुक्त एक स्कार्पियो को सीज किया गया है।
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि यह लैब ऐसे स्थान पर बनाई गई जोकि इंटिरियल लोकेशन थी। कार्रवाई एएनटीएफ के अधिकरी विकास कुमार और एडीजीपी दिनेश एमएन का भी इसमें मार्गदर्शन रहा। सोनी ने बताया कि राजस्थान एएनटीएफ, एसीबी और पुलिस के सहयोग से ड्रग के खात्मे के लिए मुहिम चलाई जा रही है। जिसका नाम ऑपरेशन प्रयोगशाला है। इसमें आमजन से भी अपील है कि वे हमें हैल्प लाइन 1933 पर सूचना दे सकतें है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां