नोएडा में यमुना विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों से मुक्त कराई 25 हेक्टेयर भूमि

नोएडा । यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिसूचित एरिया में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इन दिनों यमुना प्राधिकरण भू-माफियाओं के विरूद्ध एक्शन में है। यमुना सीईओ राकेश कुमार सिंह के सख्त निर्देश पर प्राधिकरण के आला-अफसरों द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा किये जा रहे अतिक्रमणों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है।  
इसी क्रम में आज यीडा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध धवस्तीकरण की गई। जिसमें हेरिटेज सिटी एवं राया अर्बन सेंटर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की लगभग 25 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। यह भूमि ग्राम पिपरौली खादर, अरूवा खादर एवं पानी गांव खादर की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये आंकी गई है।
 
जानकारी के अनुसार  आज मथुरा के हेरिटेज सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध होटल एवं ढाबों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। यमुना नदी के किनारे लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। हेरिटेज सिटी के कोर एरिया में ग्राम अरूवा खादर एवं ग्राम पिपरौली खादर में दो बड़ी अवैध कालोनियां निर्मित की जा रही थी जिनमें धवस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई।
 
उल्लेखनीय है कि हेरिटेज सिटी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जहां अवैध रूप से होटल, ढाबे एवं अन्य निर्माण किए जा रहे थे। 
 
यह कार्रवाई यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, डिप्टी कलेक्टर शिव अवतार सिंह, अभिषेक शाही एवं  कृष्ण गोपाल त्रिपाठी द्वारा गई। वहीं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मांट रितु सिरोही एवं क्षेत्राधिकारी पी. सिंह के नेतृत्व में 11 थानों की पुलिस फोर्स, भारी संख्या में पुलिस बल एवं पीएसी की मौजूदगी में यह कार्रवाई बुधवार सायं 6 बजे तक जारी रहा ।
 
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

   दरभंगा ।  बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

   मुंबई। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे। हाल...
Breaking News  मनोरंजन 
सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

उत्तर प्रदेश

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

मेरठ। सोशल मीडिया पर "10 वाला बिस्कुट कितने का..." जैसी रील से मशहूर हुए मेरठ के चर्चित इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया