मुजफ्फरनगर नगर पालिका में 'फर्जीवाड़े' का बड़ा धमाका: भाजपा सभासद ने खोली फाइलों की पोल, निविदाएं निरस्त करने की मांग

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और FDR के खेल से मचा हड़कंप; क्या अधिकारियों की शह पर हो रहा है सरकारी धन का बंदरबांट?

मुज़फ्फरनगर- नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों की आड़ में चल रहे कथित खेल को लेकर राजनीति गर्मा गई है। वार्ड 26 से भाजपा सभासद देवेश कौशिक ने निर्माण विभाग में जड़ें जमा चुके भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बुधवार को अधिशासी अधिकारी को सौंपे गए एक शिकायती पत्र में सभासद ने निविदा (Tender) प्रक्रिया में बड़े स्तर पर धांधली और दस्तावेजों की हेराफेरी का दावा किया है। इस खुलासे के बाद से पालिका गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे 'ठेकेदारी' का खेल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान ! ये भी पढ़ें  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

भाजपा सभासद देवेश कौशिक का सीधा आरोप है कि निर्माण विभाग में निविदाओं को हथियाने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और जाली एफडीआर (FDR) का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि 12 जनवरी 2026 को हुई निविदा प्रक्रिया के दौरान कई ठेकेदारों ने फर्जी कागजात लगाकर टेंडर प्राप्त करने की कोशिश की। सभासद ने दावा किया कि इसी फर्जीवाड़े के कारण निविदाएं अत्यधिक न्यूनतम दरों पर डाली जा रही हैं, जिसका सीधा असर भविष्य में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर पड़ेगा।

दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया ये भी पढ़ें  दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया

शासनादेश को दरकिनार कर 'खास' को फायदा ?

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे  ये भी पढ़ें  जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

शिकायत में एक और चौंकाने वाला मुद्दा उठाया गया है। सभासद के अनुसार, नगर पालिका में 5 लाख रुपये तक की निविदाओं को अनुभव की शर्त से मुक्त कर दिया गया है, जबकि इसके लिए कोई स्पष्ट सरकारी शासनादेश (Government Order) मौजूद नहीं है। आरोप है कि बोर्ड की स्वीकृति की आड़ में नियमों को ताक पर रखकर चहेते लोगों को फायदा पहुँचाने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों की उदासीनता पर तीखे सवाल

देवेश कौशिक ने कहा कि निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण नगर पालिका की छवि जनता के बीच धूमिल हो रही है। परफॉर्मेंस राशि बचाने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाना एक बड़ा अपराध है, जिस पर विभाग ने अब तक आंखें मूंद रखी हैं। उन्होंने मांग की है कि 12 जनवरी की निविदा प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए और दोषी ठेकेदारों के साथ-साथ संदिग्ध अधिकारियों की भूमिका की भी गहन जांच की जाए।

उच्चाधिकारियों तक पहुँचा मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए इस शिकायती पत्र की प्रतिलिपि मंडलायुक्त सहारनपुर, जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष को भी भेजी गई है। फिलहाल, पालिका प्रशासन ने आरोपों पर संज्ञान लेते हुए जांच और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या इस जांच में 'फर्जीवाड़े' के बड़े चेहरों से नकाब हटेगा या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Views: 519

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मुंबई। 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के...
Breaking News  मनोरंजन 
विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली,। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

उत्तर प्रदेश

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं