मेरठ: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क में 20% IMC सीटों पर प्रवेश आमंत्रित
मेरठ। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 09 फरवरी तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क, में संचालित व्यवसायों में प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटों में आईएमसी के माध्यम से निर्धारित 20 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क डा0 श्रध्या सिंह ने बताया कि प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क, में संचालित कुल आठ व्यवसायों (टर्नर, फिटर, इलैक्ट्रीशियन, वायरमैन, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), ड्राफ्टसमैन (सिविल), रैफ्रीजरेशन एण्ड एयर कन्डीशनिंग टैक्नीशियन, स्टैनोग्राफर एण्ड सैकेटेरियल असिस्टेन्ट (हिन्दी)) में प्रवेश हेतु उपलब्ध सीटों में आईएमसी के माध्यम से निर्धारित 20 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हेतु पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमन्त्रित किये जा रहे हैं। प्रवेश हेतु आवेदन फार्म शुल्क 250 रुपये जमाकर किसी भी कार्य दिवस में संस्थान कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026 निर्धारित है। दिनांक 10 फरवरी को चयन कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। जिसके लिए चयनित अभ्यर्थियों द्वारा आईएमसी के अन्तर्गत निर्धारित एक वर्ष का प्रशिक्षण शुल्क 500 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल छह हजार रुपये वार्षिक एवं कॉशनमनी रूपये 300 रुपये जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है तथा ई-मेल giti012@vppup.in व मो0नं0-9358438578 पर कॉल की जा सकती है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां