गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना विजय नगर क्षेत्र के प्रताप विहार इलाके में दो बाइक सवार चेन स्नैचरों और झपटमारों ने युवक से मोबाइल झपट लिया। पूरी घटना का लाइव CCTV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार बदमाश मौके पर आते हैं, चलते युवक से मोबाइल झपटकर फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रताप विहार क्षेत्र में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि CCTV फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
टिप्पणियां