मुजफ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सिरफिरे प्रेमी ने युवती की हत्या कर खुद को भी दी मौत

मुज़फ्फरनगर। जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी युवक ने भी खुदकुशी कर ली। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं जिस घर में शहनाइयां बजनी थीं वहां अब मातम पसरा हुआ है।

गांव भलवा निवासी विजयपाल की 27 वर्षीय पुत्री प्रगति की शादी आगामी 8 फरवरी को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था और विवाह की रस्में निभाई जा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक रोहित पुत्र धारा अचानक प्रगति के घर में दाखिल हुआ।

ये भी पढ़ें  शामली: छात्र अरशद हत्याकांड के बाद गांव में तनाव, परिजनों के बीच पहुंचे विधायक नाहिद हसन ने की गिरफ्तारी की मांग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहित ने घर में घुसते ही धारदार हथियार से प्रगति पर हमला कर दिया और बेरहमी से उसका गला रेत दिया। अचानक हुए इस हमले से परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही प्रगति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें  लखनऊ: ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले टेंडर को मिली हरी झंडी, चारबाग से वसंत कुंज तक बिछेगा पटरियों का जाल

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी रोहित ने उसी धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर लिया, जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुरकाजी बाईपास के सीएनजी पंप पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी, मरीज को कार में बैठाने पर की गाली-गलौच

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जानसठ पुलिस के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल, डीएसपी रूपाली राव और थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग और प्रतिशोध से जुड़ा बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रगति और रोहित के बीच पिछले दो से तीन वर्षों से प्रेम संबंध की चर्चा थी। दोनों गुरुग्राम में एक साथ नौकरी करते थे। बताया जा रहा है कि प्रगति की शादी कहीं और तय हो जाने से रोहित मानसिक तनाव में था और इसी कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम दिया, ताकि शादी को रोका जा सके। दोनों मृतक एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते थे और उनके घर आमने-सामने स्थित हैं, जिससे गांव में घटना को लेकर और भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ जारी है।

जिस घर से कुछ दिन बाद बेटी की डोली उठनी थी, वहां अब अर्थी उठने की तैयारी है। इस दोहरी मौत की घटना ने न सिर्फ दोनों परिवारों को बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

   मुजफ्फरनगर।नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निर्माण विभाग अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। भाजपा के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

अज्ञान और अंधकार का नाश: ज्ञान और प्रकाश से ही संभव

आध्यात्मिक विषयों में संतों और गुरुओं के उपदेशों को लेकर एक विचार चर्चा में आया है। विशेषज्ञों का कहना है...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
अज्ञान और अंधकार का नाश: ज्ञान और प्रकाश से ही संभव

दैनिक राशिफल- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार

खतौली: 15 दिनों तक मौत से जंग लड़ता रहा ई-रिक्शा चालक, अंततः रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

खतौली |  मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में एक पखवाड़े पहले हुए सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां हादसे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 15 दिनों तक मौत से जंग लड़ता रहा ई-रिक्शा चालक, अंततः रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सिरफिरे प्रेमी ने युवती की हत्या कर खुद को भी दी मौत

मुज़फ्फरनगर। जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शादी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सिरफिरे प्रेमी ने युवती की हत्या कर खुद को भी दी मौत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़नपुर की दीवार में सेंध लगाकर चोर स्मार्ट क्लास में लगा इन्वर्टर, बैटरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ ने अब जमीनी रफ्तार पकड़ ली है। गौतमबुद्ध नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  लखनऊ 
यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा

सहारनपुर। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नगर निगम स्थित मतदान केद्र पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा