मुजफ्फरनगर पुलिस को थार-स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, वांछित अपराधी को छुड़ाने की कोशिश, 11 पर FIR,3 गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोपी पिता को छुड़ाने के लिए पुलिस की कार में मारी फ़िल्मी स्टाइल में कई टक्कर; दरोगा व महिला सिपाही घायल

School Ad

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के थाना छपार की पुलिस टीम पर उस समय रूह कंपा देने वाला हमला हो गया, जब वे धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लौट रहे थे। आरोपित के बेटे और उसके साथियों ने फिल्मी अंदाज में थार और स्कार्पियो जैसी भारी गाड़ियों से पुलिस की गाड़ी का पीछा किया और उसे कई बार टक्कर मारकर पिता को छुड़ाने का दुस्साहसिक प्रयास किया। इस हमले में एक दारोगा और एक महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

 

ज्वालापुर में पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला

छपार थाने में तैनात दारोगा अनुराग सिंह ने ज्वालापुर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह सिपाही मोहित, अनिल कुमार और महिला सिपाही प्राची के साथ धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित संजय पुत्र राजपाल (निवासी ए-14 सुभाष नगर, ज्वालापुर) की तलाश में हरिद्वार आए थे। नियमानुसार ज्वालापुर कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस टीम ने आरोपित की घेराबंदी शुरू की। संजय त्रिमूर्ति बाजार की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया और अपनी स्विफ्ट कार में बैठाकर मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हो गए।

बेटे की दबंगई: थार और स्कार्पियो से पुलिस वाहन पर वार

जैसे ही पुलिस टीम संजय को लेकर हाईवे पर भूमानंद अस्पताल के पास पहुँची, पीछे से आ रही एक सफेद थार और काले रंग की स्कार्पियो ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। आरोपित संजय के बेटे ईशान्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस की गाड़ी में पीछे और साइड से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दारोगा अनुराग सिंह, महिला सिपाही प्राची और सिपाही अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपितों का इरादा पुलिस टीम को जान से मारकर अपने पिता को हिरासत से छुड़ाना था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

ज्वालापुर पुलिस ने की घेराबंदी, 3 गिरफ्तार

हमले की सूचना मिलते ही ज्वालापुर वरिष्ठ उप-निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित ईशान्त पुत्र संजय, शिवम मलिक पुत्र अनुज और अमन पुत्र गजेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त थार और स्कार्पियो गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है। भीड़ का फायदा उठाकर कुछ आरोपित फरार होने में सफल रहे।

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली ये भी पढ़ें  पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

11 के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस मामले में उप-निरीक्षक अनुराग सिंह की तहरीर पर आरोपित संजय, ईशान्त, शिवम मलिक, अमन, अनिरुद्ध, कुणाल त्यागी और अनुज मलिक समेत सात नामजद और चार अज्ञात (कुल 11) लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 दर्ज किया गया है। इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 121(1), 132, 191(2), 324(4), 351(2), 352, और 61(2) जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।

"राहुल गांधी है एकदम टपोरी की तरह...", राहुल पर कंगना ने किया हमला, सियासी गलियारों में मचा हल्ला ये भी पढ़ें  "राहुल गांधी है एकदम टपोरी की तरह...", राहुल पर कंगना ने किया हमला, सियासी गलियारों में मचा हल्ला

फरार आरोपितों की तलाश तेज

पुलिस फरार आरोपित अनिरुद्ध, कुणाल और अनुज मलिक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि वर्दी पर हाथ डालने और कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Views: 1764

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में शनिवार को भवाली–हल्द्वानी मार्ग पर गेठिया के निकट एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार

गुरुग्राम। अपनी 23 वर्षीय नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार

दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन और भाईचारे की मांगी दुआ

  नई दिल्ली । ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को जामा मस्जिद में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए   उनकी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन और भाईचारे की मांगी दुआ

प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

प्रयागराज/जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर शनिवार तड़के एक सड़क हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  जौनपुर  
प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

स्वदेशी गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘तारागिरी’ के नौसेना में शामिल होने की तारीख तय, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शामिल

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एक के बाद एक स्वदेशी युद्धपोत शामिल कर...
Breaking News  राष्ट्रीय 
स्वदेशी गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘तारागिरी’ के नौसेना में शामिल होने की तारीख तय, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

प्रयागराज/जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर शनिवार तड़के एक सड़क हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  जौनपुर  
प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

अब तक कितना काम हुआ और क्या बचा है? राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया सब कुछ

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को बताया कि राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया काफी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 अब तक कितना काम हुआ और क्या बचा है? राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया सब कुछ

पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संभल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क

उत्तर प्रदेश के Sambhal में ईद-उल-फितर के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद जियाउर रहमान...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव