सहारनपुर में अवैध खनन पर डीएम की बड़ी स्ट्राइक; 4 राजस्व अफसर सस्पेंड, 2 अमीन ब्लैकलिस्ट
चेक पोस्ट से बिना कागजात गुजरे 496 वाहन, लेखपालों पर गिरी गाज; दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र
सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अब तक की सबसे कठोर कार्रवाई की है। तहसील बेहट क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध खनन में मिलीभगत और लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने राजस्व विभाग के चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, दो सीजनल संग्रह अमीनों को ब्लैकलिस्ट कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
यह मामला कलसिया चेक पोस्ट का है, जहाँ लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग और वाहनों के रजिस्टर की जांच नायब तहसीलदार फैजाबाद और मुजफ्फराबाद से कराई गई। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि तीन दिनों के भीतर कुल 496 वाहन बिना वैध कागजात और अनुमति के चेक पोस्ट से गुजरे। 27 जनवरी को ड्यूटी के दौरान लापरवाही मिली, जबकि 28 जनवरी को 211 और 29 जनवरी को 285 वाहन बिना जांच के निकाल दिए गए।
इन कर्मचारियों पर गिरी गाज
जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल संतोष मिश्रा, नीरज जोनी और प्रदीप कुमार तृतीय के साथ ही नियमित संग्रह अमीन योगेश कुमार प्रथम को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा सीजनल अमीन श्रवण कुमार और अरशद को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र भेजा गया है।
अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस: डीएम
डीएम मनीष बंसल ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन करने वालों और इसमें सहयोग करने वाले किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सख्त निगरानी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वालों पर रासुका जैसी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां