6 महीने में टूटी 15वें वित्त की सड़क, DM का गुस्सा फूटा, सीसी सड़क में दरार, तारकोल से लीपापोती… भुगतान रोका,ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
मुजफ्फरनगर। 15वें वित्त आयोग के करोड़ों रुपये से बनी सीसी सड़क महज़ छह महीने में जवाब दे गई। नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर के वार्ड संख्या 55 व 27, खालापार क्षेत्र में फक्कर शाह चौक से ए.के. सैनेट्री स्टोर तक बनी 247 मीटर लंबी सीसी सड़क की हकीकत उस वक्त सामने आ गई, जब जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सीसी सड़क के बीचों-बीच गहरी दरारें हैं, जिन्हें मानकों के अनुसार पुनर्निर्माण करने के बजाय ठेकेदार ने तारकोल से भरकर लीपापोती कर दी। सीसी सड़क में डामर भरने की यह कोशिश न केवल तकनीकी नियमों का खुला उल्लंघन थी, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग का भी संकेत मानी जा रही है।
DM का फूटा गुस्सा, मौके पर लगी फटकार
घटिया निर्माण और दिखावटी मरम्मत देखकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जनता के पैसों से किए गए काम में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भुगतान पर ब्रेक, ब्लैकलिस्ट की तैयारी
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर को स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोका जाए। साथ ही फर्म/ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे ठेकेदारों को सरकारी काम न मिल सके।
छह महीने में दरारें… तो गुणवत्ता की जांच कब हुई?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सड़क छह माह पूर्व ही बनकर तैयार हो गई थी, तो गुणवत्ता की जांच के दौरान यह खामियां क्यों नहीं पकड़ी गईं? क्या निर्माण के समय मानकों की अनदेखी की गई, या फिर जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंदे रखीं?
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, सहायक अभियंता (निर्माण) एवं संबंधित ठेकेदार धीरज पाल सिंह मौके पर मौजूद रहे।
इस कार्रवाई के बाद नगरपालिका परिषद में हड़कंप की स्थिति है। जिलाधिकारी के सख्त तेवरों से साफ संकेत है कि अब 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में घटिया काम करने वालों की खैर नहीं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां