मुजफ्फरनगर में बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर। जडौदा में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, अंकुर बंसल, अनिल शास्त्री, आदित्य दहिया, जितेन्द्र कुमार, धीरज बालियान, रीना चौहान और रजनी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी विद्यालय की शान हैं। उन्होंने बच्चों को परीक्षा की अच्छी तैयारी करने, प्रश्नों का लिख-लिखकर अभ्यास करने और उत्तर क्रमबद्ध तरीके से देने की सलाह दी। प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि परिश्रम, ज्ञान और संस्कार के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपने लिए बल्कि देश का नाम भी रोशन करें।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

कार्यक्रम में गीतकार कुशल ने प्रेरक गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। एमडीएस विद्या मंदिर के संचालक अनिल शास्त्री ने ओएमआर शीट भरते समय सावधानी रखने, गुरुओं का आशीर्वाद लेने, समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचने और पूर्ण वेशभूषा में परीक्षा देने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े प्रश्नों का लिख-लिखकर अभ्यास करने और कॉपी में सुंदर लिखाई बनाए रखने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय वर्मा ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात हेल्प डेस्क का उद्घाटन, 24×7 मिलेगी ट्रैफिक सहायता

अंकुर बंसल ने योग्यता और उच्च शिक्षा के लिए जरूरी तैयारियों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं और आवश्यक कागजात जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण आदि पहले से तैयार रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें  वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

समारोह का समापन सभी अतिथियों, अध्यापकों और प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और उन्हें संकल्प दिलवाने के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे, माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करेंगे और एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास करेंगे।

समारोह में सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और अतिथियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रामनिवास | बिज़नेस रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

पुरकाजी। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने थाना पुरकाजी स्थित 'मिशन शक्ति केंद्र' एवं 'साइबर सेल' का औचक निरीक्षण किया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

खतौली में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने विक्की सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भंगेला चौकी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

खतौली। नेशनल हाईवे पर भंगेला चौकी के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में विक्की सवार युवक की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने विक्की सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भंगेला चौकी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

मुज़फ्फरनगर में कंपनी पर प्रदूषण बोर्ड का कड़ा प्रहार; वायु प्रदूषण नियमों की अवहेलना पर हुई बड़ी कार्रवाई, 17.64 लाख का जुर्माना

मुज़फ्फरनगर। जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मेरठ रोड स्थित इसजैक हैवी इंजीनियरिंग कंपनी (पूर्व नाम- यूपी स्टील) पर नियमों के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में कंपनी पर प्रदूषण बोर्ड का कड़ा प्रहार; वायु प्रदूषण नियमों की अवहेलना पर हुई बड़ी कार्रवाई, 17.64 लाख का जुर्माना

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर शायर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

मुजफ्फरनगर/मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में आज, 4 फरवरी की सुबह कुहासे की चादर में लिपटी हुई है। मौसम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय