मुज़फ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। दधेडू और मिमलाना गांव के बीच स्थित कोलकाता–अमृतसर रेलवे फ्रंट कॉरिडोर लाइन का पुल इन दिनों किशोरों और युवाओं के लिए रीलबाज़ी का अड्डा बन गया है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि रोज़ाना लगभग 10 से 20 किशोर और युवक इस रेलवे पुल पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करते हैं और वीडियो बनाते हैं।
यह पुल बाईपास मार्ग पर स्थित है, जहां तेज़ रफ्तार ट्रेनें लगातार गुजरती हैं। इसके बावजूद किशोर अपनी जान जोखिम में डालकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाते हैं और एक-दूसरे को खतरनाक हरकतों के लिए उकसाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद न रेलवे प्रशासन ने कोई कार्रवाई की और न ही स्थानीय प्रशासन ने ठोस कदम उठाया।
ग्रामीणों ने मौके पर न तो सुरक्षा कर्मियों को देखा और न ही चेतावनी बोर्ड लगे होने की जानकारी दी। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि तत्काल निगरानी बढ़ाई जाए और सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
टिप्पणियां