मुजफ्फरनगर की पुलिस पर हमला, हरिद्वार में वांछित को छुड़ाने के लिए पुलिस की कार में थार और स्कार्पियो से मारी टक्कर

ज्वालापुर में फिल्मी अंदाज में हुआ हमला, आरोपित के बेटे और साथियों ने पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त; सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार/मुजफ्फरनगर। हरिद्वार के ज्वालापुर में मुजफ्फरनगर के छपार थाने की पुलिस टीम पर उस समय जानलेवा हमला हो गया, जब वे धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लौट रहे थे। आरोपित के बेटे और उसके साथियों ने थार और स्कार्पियो जैसी गाड़ियों से पुलिस की कार का पीछा किया और उसे कई बार टक्कर मारकर पिता को छुड़ाने का दुस्साहसिक प्रयास किया। इस हमले में एक दारोगा, एक सिपाही और एक महिला सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने सात नामजद और चार अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ज्वालापुर में पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचा ट्रकों का 'नटवरलाल', मदरसे के कारी समेत दो गिरफ्तार, 1.15 करोड़ की संपत्ति और चार ट्रक बरामद

छपार थाने में तैनात दारोगा अनुराग सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सिपाही मोहित, अनिल कुमार और महिला सिपाही प्राची के साथ धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित संजय (निवासी ए-14 सुभाष नगर, ज्वालापुर) की तलाश में हरिद्वार आए थे। ज्वालापुर कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद टीम आरोपित के घर पहुँची, जहाँ संजय तो नहीं मिला, लेकिन उसके बेटे ईशान को मुकदमे की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षार्थियों का 'आशीर्वाद समारोह', सफलता के लिए दिए जीत के मंत्र

कुछ देर बाद संजय त्रिमूर्ति बाजार की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम संजय को लेकर मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हुई। तभी रास्ते में ईशान अपने साथियों के साथ थार और एक काले रंग की स्कार्पियो से पुलिस वाहन का पीछा करने लगा।

ये भी पढ़ें  'रिफॉर्म और ग्रोथ' का बजट, यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक और हेल्थ हब, उत्तर प्रदेश को मिलीं बड़ी सौगातें

भूमानंद अस्पताल के पास जानलेवा टक्कर

आरोप है कि भूमानंद अस्पताल के पास ईशान की थार और स्कार्पियो सवार आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस की गाड़ी (स्विफ्ट) में कई बार जोरदार टक्कर मारी। इस हमले में दारोगा अनुराग सिंह, महिला सिपाही प्राची और सिपाही अनिल घायल हो गए। पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सात नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ FIR

हमले की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुँची और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ईशान पुत्र संजय, शिवम मलिक पुत्र अनुज और अमन पुत्र गजेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अनिरुद्ध, कुणाल त्यागी, अनुज मलिक सहित अन्य चार अज्ञात आरोपित फरार हो गए।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि संजय (आरोपित जिसे पुलिस पकड़ने गई थी), ईशान, शिवम मलिक, अमन, अनिरुद्ध, कुणाल त्यागी और अनुज मलिक समेत चार अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

   मुजफ्फरनगर।नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निर्माण विभाग अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। भाजपा के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

अज्ञान और अंधकार का नाश: ज्ञान और प्रकाश से ही संभव

आध्यात्मिक विषयों में संतों और गुरुओं के उपदेशों को लेकर एक विचार चर्चा में आया है। विशेषज्ञों का कहना है...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
अज्ञान और अंधकार का नाश: ज्ञान और प्रकाश से ही संभव

दैनिक राशिफल- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार

खतौली: 15 दिनों तक मौत से जंग लड़ता रहा ई-रिक्शा चालक, अंततः रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

खतौली |  मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में एक पखवाड़े पहले हुए सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां हादसे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 15 दिनों तक मौत से जंग लड़ता रहा ई-रिक्शा चालक, अंततः रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सिरफिरे प्रेमी ने युवती की हत्या कर खुद को भी दी मौत

मुज़फ्फरनगर। जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शादी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सिरफिरे प्रेमी ने युवती की हत्या कर खुद को भी दी मौत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़नपुर की दीवार में सेंध लगाकर चोर स्मार्ट क्लास में लगा इन्वर्टर, बैटरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ ने अब जमीनी रफ्तार पकड़ ली है। गौतमबुद्ध नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  लखनऊ 
यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा

सहारनपुर। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नगर निगम स्थित मतदान केद्र पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा