मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

On

मुजफ्फरनगर।नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निर्माण विभाग अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। भाजपा के सभासदों ने विभाग पर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, कूटरचित एफडीआर और नियमों की खुली धज्जियां उड़ाकर ठेके दिलाने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह को शिकायती पत्र सौंपा।
 
भाजपा सभासद योगेश मित्तल द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में दावा किया गया है कि निर्माण विभाग में कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए सुनियोजित खेल खेला जा रहा है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे निविदाएं डलवाई जा रही हैं, जिससे दरें अस्वाभाविक रूप से कम हो रही हैं और घटिया निर्माण का रास्ता साफ हो रहा है।
 
सभासदों का आरोप है कि 5 लाख रुपये तक की निविदाओं को अनुभव से मुक्त करने का कथित बोर्ड निर्णय बिना किसी स्पष्ट शासनादेश के लागू किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शासनादेश ही नहीं, तो यह छूट किसके इशारे पर दी जा रही है? इसे सीधे-सीधे नियमों से खिलवाड़ और फर्जीवाड़े की पुष्टि बताया गया है।
 
शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि 12 जनवरी 2026 और 27 जनवरी 2026 की निविदा प्रक्रियाओं में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाए गए, जिससे नगर पालिका की साख को आम जनता के बीच गहरा झटका लगा है।
 
भाजपा सभासदों ने चेतावनी भरे लहजे में मांग की है कि
• सभी संदिग्ध निविदाओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
• फर्जी दस्तावेज लगाने वाले ठेकेदारों को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए
• सभी संदिग्ध निविदाएं निरस्त कर दोबारा आमंत्रित की जाएं
• और पूरे प्रकरण में जिन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है, उनकी भी निष्पक्ष जांच हो
 
इस शिकायती पत्र की प्रतिलिपि मंडल आयुक्त सहारनपुर, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और नगर पालिका अध्यक्ष को भी भेजी गई है, जिससे मामला अब सीधे उच्च स्तर तक पहुंच गया है।
 
नगर पालिका प्रशासन ने शिकायत पर संज्ञान लेने और जांच का आश्वासन तो दिया है, लेकिन सभासदों का साफ कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मामला और बड़ा होगा।
 
अधिशासी अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपने वालों में योगेश मित्तल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सीमा जैन, रजत धीमान, देवेश कौशिक सहित कई भाजपा सभासद शामिल रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

RCB ने रचा महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास 204 रन की रिकॉर्ड चेज कर बनी WPL 2026 चैंपियन, स्मृति मंधाना की कप्तानी में दूसरी बार जीता खिताब

Wpl 2026 Final: आज का दिन महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला यादगार बन गया जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
RCB ने रचा महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास 204 रन की रिकॉर्ड चेज कर बनी WPL 2026 चैंपियन,  स्मृति मंधाना की कप्तानी में दूसरी बार जीता खिताब

एम्स के डॉक्टरों ने 14 महीने के बच्चे की फूड पाइप से 2 इंच लंबा मेटल स्प्रिंग निकाला

   नई दिल्ली। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) के डॉक्टरों ने गुरुवार को ऑपरेशन कर 14 महीने की एक...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
एम्स के डॉक्टरों ने 14 महीने के बच्चे की फूड पाइप से 2 इंच लंबा मेटल स्प्रिंग निकाला

'आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे...', राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
'आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे...', राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

अमेरिका की डिफेंस इनोवेशन यूनिट और डीआरडीओ एक साथ कर सकते हैं काम..AI, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी में होगा बड़ा सहयोग

   नई दिल्ली। नई दिल्ली में भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह की 24वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मकसद रक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अमेरिका की डिफेंस इनोवेशन यूनिट और डीआरडीओ एक साथ कर सकते हैं काम..AI, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी में होगा बड़ा सहयोग

मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

   मुजफ्फरनगर।नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निर्माण विभाग अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। भाजपा के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़नपुर की दीवार में सेंध लगाकर चोर स्मार्ट क्लास में लगा इन्वर्टर, बैटरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ ने अब जमीनी रफ्तार पकड़ ली है। गौतमबुद्ध नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  लखनऊ 
यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा

सहारनपुर। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नगर निगम स्थित मतदान केद्र पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा

सर्वाधिक लोकप्रिय