राज्य सभा में उठा लापता बच्चों का मुद्दा, संदीप पाठक ने कहा- दिल्ली से हर दिन गायब हो रहे हैं 17 बच्चे

On



नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप कुमार पाठक ने गुुरुवार को राज्य सभा में दिल्ली में बच्चों के अपहरण और लापता होने के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई। शून्य काल के दौरान उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर दिलाते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में हर दिन 17 बच्चे गायब हो रहे हैं। सांसद पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में करीब 6,000 बच्चों का अपहरण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह संख्या केवल एक साल की है, जबकि हर साल औसतन 6,000 से 7,000 बच्चे दिल्ली में लापता हो जाते हैं। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि दिल्ली में हर आठ मिनट में एक बच्चा लापता हो रहा है, जो किसी भी संवेदनशील समाज के लिए बेहद चिंताजनक है।

सांसद पाठक ने सवाल उठाया कि इतने बड़े पैमाने पर बच्चों के गायब होने के बावजूद केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियां ठोस कदम क्यों नहीं उठा पा रही हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद ने सरकार से मांग की कि बच्चों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून, प्रभावी पुलिसिंग और त्वरित जांच प्रणाली लागू की जाए, ताकि अपहरण और मानव तस्करी जैसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: प्रदूषण की जंग पर उद्योगों और किसानों में बनी सहमति, राकेश टिकैत बोले- 'जमीन पर दिखनी चाहिए कार्रवाई'

उन्होंने कहा कि इन गायब हुए बच्चों में 72 फीसदी से अधिक संख्या लड़कियों की है। उन्होंने कहा कि दूसरे बड़े शहरों के मुकाबले दिल्ली में लापता बच्चों की संख्या अधिक है। आआपा सांसद ने बड़े शहरों से इसकी तुलना करते हुए कहा कि मुंबई, बंगलुरु, कोलकाता के मुकाबले दिल्ली में मिसिंग बच्चों की संख्या अधिक है। गायब हुए बच्चों में 40-50 प्रतिशत बच्चे 14 साल से कम उम्र के हैं।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बीच सड़क पर जंजीर घुमाकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में ही सिखाया सबक

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

   मुजफ्फरनगर।नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निर्माण विभाग अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। भाजपा के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

अज्ञान और अंधकार का नाश: ज्ञान और प्रकाश से ही संभव

आध्यात्मिक विषयों में संतों और गुरुओं के उपदेशों को लेकर एक विचार चर्चा में आया है। विशेषज्ञों का कहना है...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
अज्ञान और अंधकार का नाश: ज्ञान और प्रकाश से ही संभव

दैनिक राशिफल- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार

खतौली: 15 दिनों तक मौत से जंग लड़ता रहा ई-रिक्शा चालक, अंततः रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

खतौली |  मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में एक पखवाड़े पहले हुए सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां हादसे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 15 दिनों तक मौत से जंग लड़ता रहा ई-रिक्शा चालक, अंततः रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सिरफिरे प्रेमी ने युवती की हत्या कर खुद को भी दी मौत

मुज़फ्फरनगर। जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शादी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सिरफिरे प्रेमी ने युवती की हत्या कर खुद को भी दी मौत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़नपुर की दीवार में सेंध लगाकर चोर स्मार्ट क्लास में लगा इन्वर्टर, बैटरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ ने अब जमीनी रफ्तार पकड़ ली है। गौतमबुद्ध नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  लखनऊ 
यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा

सहारनपुर। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नगर निगम स्थित मतदान केद्र पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा