शामली में स्कूल में बच्चों से ढुलवाई गईं ईंटें; सहायक अध्यापक निलंबित, शासन तक गूंजा मामला
ओधरी प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल होने पर बीएसए की बड़ी कार्रवाई; बाल कल्याण समिति ने भी लिया संज्ञान, अब श्रम विभाग करेगा जांच
शामली। जनपद के ऊन ब्लॉक क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय ओधरी में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ बच्चों से पढ़ाई कराने के बजाय उनसे मजदूरी कराई जा रही थी। स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा ईंटें ढोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके परिणामस्वरूप सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामला सोमवार का बताया जा रहा है, जहाँ वायरल वीडियो में 10 से अधिक बच्चे राजमिस्त्री के लिए ईंटें उठाते और ढोते हुए नजर आ रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) लता राठौर ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ऊन, विकास कुमार को 12 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे।
सहायक अध्यापक सुंदर कुमार पर गिरी गाज
बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय ओधरी के सहायक अध्यापक सुंदर कुमार को दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ अब विस्तृत विभागीय जांच बीईओ मुख्यालय को सौंप दी गई है। बीएसए लता राठौर ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता और लापरवाही पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी।
श्रम विभाग और बाल कल्याण समिति की भी पैनी नजर
इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) को पत्र भेजा है। अब इस मामले की जांच श्रम विभाग के माध्यम से भी कराई जाएगी। यदि श्रम कानूनों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ और भी कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि शामली में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है, जिससे सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां