लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की है। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. पवन कुमार अरुण को महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के रिक्त पद पर तैनात किया गया है।
इस तैनाती से पहले डॉ. पवन कुमार अरुण महानिदेशक, परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें अपने नवीन पद का कार्यभार तुरंत ग्रहण करने और इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग-2 द्वारा 05 फरवरी 2026 को जारी आदेश में यह नियुक्ति जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू होने की पुष्टि की गई है। नियुक्ति आदेश सचिव रितु माहेश्वरी द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया गया है।
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
टिप्पणियां