अवैध कोयला खदान में धमाके से 16 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका.. बचाव कार्य जारी
राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमें रवाना,एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद चल रही थी खदान
शिलांग । मेघालय में गुरुवार को पूर्वी जयंतिया हिल्स जिलांतर्गत ताशखाई में एक अवैध कोयला खदान में हुए बड़े धमाके में कम से कम 16 मजदूरों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे राहत कार्य तेज होगा, मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। घटनास्थल से मिली वीडियो क्लीप में मौके पर मौजूद मजदूर रोते हुए चीख-चीख कह रहे हैं कि खदान के अंदर सैकड़ों मजदूर फंसे हुए हैंं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेघालय पुलिस ने घटना के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया है और टीमों को इलाके में भेजा गया है। खदान से काला धुआं निकलता दिख रहा है और मजदूर मौके के आसपास दिख रहे हैं। जो मजदूर बाहर हैं, वे मौके पर इकट्ठा हो रहे हैं। मौके पर कुछ महिलाएं और बच्चे भी रोते-चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं।
शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि खदान के अंदर डायनामाइट का इस्तेमाल किया गया होगा, जो अवैध रूप से चल रही थी। तीन मृत मजदूरों की पहचान कर ली गई है। उनकी पहचान असम के काटिगोरा के बिहारा गांव के रहने वाले फारूक अहमद और शरिशा कुरी गांव के रहने वाले दिलदार हुसैन और अनवर हुसैन के रूप में हुई है।
एसपी विकास कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। अधिकारियों को डर है कि खदान के अंदर और भी शव फंसे हो सकते हैं। यह घटना कोयला खदान में एक शक्तिशाली धमाके के बाद हुई, जिससे बड़े पैमाने पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया गया। पुलिस और बचाव कर्मी मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान जारी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां