शामलीः महिला कल्याण विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आपातकालीन सेवा की त्वरित कार्रवाई से नवजात बालिका को मिला नया जीवन
शामली। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त सूचना के क्रम में कॉलर से दूरभाष पर वार्ता की गई। कॉलर द्वारा बताया गया कि शामली जिले के कैराना के गांव मलकपुर मे एक व्यक्ति एवं ग्राम के अन्य लोगों को एक अज्ञात नवजात बालिका ग्राम प्रधान के घर के सामने कूड़े के ढेर पर एक बोरी के अंदर कपड़े में लिपटी हुई अवस्था में मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवजात बालिका के गले में कपड़ा बंधा हुआ था, जिससे उसका गला दब रहा था तथा बालिका के मुंह से खून निकल रहा था। साथ ही बालिका की आहार नाल भी नहीं काटी गई थी। ग्राम की एक महिला द्वारा तत्परता दिखाते हुए ग्राम की दाई से बालिका की आहार नाल कटवाई गई तथा बालिका को कैराना स्थित एक निजी क्लीनिक में तत्काल उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें शामली में बड़ी माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धा की लहर, रोगों से मुक्ति के लिए हजारों ने टेका मत्था
सूचना मिलते ही महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, शामली की टीम से अजरा खान, दीपक एवं भारती कैराना स्थित एक निजी क्लीनिक में पहुंची। इसके उपरांत बालिका के संबंध में थाना कैराना में रोजनामचा में प्रविष्टि कराई गई। रात्रि में बालिका को अस्पताल से प्राप्त कर 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां बालिका का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम की त्वरित, संवेदनशील एवं समन्वित कार्रवाई से एक नवजात शिशु बालिका की जान सुरक्षित बचाई जा सकी, जो विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी एवं मानवीय कर्तव्य का प्रतीक है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां