मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर कावड़िए के साथ अस्पताल में अवैध धन की मांग और अभद्रता का आरोप
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे शिवभक्त कावड़िया विकास मेहरा की रीढ़ की हड्डी में फेक्चर हो गया। विकास मेहरा ने बताया कि बाहदराबाद टोल से रुड़की बाईपास पार करते समय बारिश के कारण पैर फिसल गया, जिससे गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उन्हें 4 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इतना ही नहीं, विकास मेहरा ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह सुबह अस्पताल से जाने लगे, तो तैनात गार्ड ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही शिवसेना के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल कावड़िए के समर्थन में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। शिवसेना नेताओं ने कहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर पैसे की मांग अत्यंत निंदनीय है और गरीब व जरूरतमंद मरीजों के साथ अन्याय है।
पदाधिकारियों ने मांग की कि ऑपरेशन के नाम पर पैसे मांगने वाले स्टाफ और अभद्रता करने वाले गार्ड के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां