चीन और पाकिस्तान के लिए बढ़ी चुनौती: भारत ने हासिल की एयर टु एयर मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ाने की तकनीक

लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल विकसित करने में मिलेगी मदद

On

नई दिल्ली। भारत ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ाने की तकनीक हासिल कर ली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ​मंगलवार को ओडिशा तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) का परीक्षण किया, जो पूरी तरह सफल रहा है। स्वदेशी रूप से विकसित यह तकनीक भारत को लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल विकसित करने में मदद करेगी।

ये भी पढ़ें  Greater Noida: जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण का महा-अभियान, 400 करोड़ की जमीन पर चला 'बाबा का बुलडोजर'

ये भी पढ़ें  शामली: छात्र अरशद हत्याकांड के बाद गांव में तनाव, परिजनों के बीच पहुंचे विधायक नाहिद हसन ने की गिरफ्तारी की मांग

डीआरडीओ के मुताबिक सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) प्रणोदन आधारित मिसाइल प्रणाली का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा है। ओडिशा तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किये गए परीक्षण में इस्तेमाल की गई जटिल मिसाइल प्रणाली ने सफलतापूर्वक प्रदर्शन करके मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया। आईटीआर में तैनात टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे कई रेंज इंस्ट्रूमेंट्स ने इस प्रणाली के सफल प्रदर्शन को पुष्ट किया। एसएफडीआर को हैदराबाद की रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला ने डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं जैसे हैदराबाद की अनुसंधान केंद्र इमारत और पुणे की उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला के सहयोग से विकसित किया गया है।

ये भी पढ़ें  देहरादून के कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस खाई में गिरी, लगभग 30 यात्री सवार, राहत एवं बचाव कार्य जारी

डीआरडीओ ने ​सफल ​प्रदर्शन करके भारत को एयरोस्पेस की दुनिया में बढ़त दिलाई है।​ इस प्रदर्शन ने भारत को उन खास देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया है​, जिनके पास यह ​तकनीक है, जिससे दुश्मनों पर ​सामरिक बढ़त पाने के लिए लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें बनाई जा सकती हैं।​ ​​डीआरडीओ​ के मुताबिक नोजल-लेस बूस्टर, सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट मोटर और फ्यूल फ्लो कंट्रोलर समेत सभी ​प्रणालियों ने उम्मीद के मुताबिक काम किया। लॉन्च की निगरानी ​​डीआरडीओ​ की अलग-अलग​ प्रयोगशालाओं के​ वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने की।

रक्षा वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि भारत लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने वाला पहला देश है, जो ध्वनि की गति से आठ गुना अधिक गति से यात्रा कर सकती है और वैश्विक रक्षा प्रौद्योगिकी में एक गेम-चेंजर है, जो किसी अन्य देश के पास नहीं है।​ भारत के पास अब हाइपरसोनिक मिसाइल है, जो गति, सीमा, सटीकता और पता लगाने की क्षमता के मामले में गेम-चेंजर है, जिससे सशस्त्र बलों को बढ़त हासिल होगी।​ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​इस तकनीक के सफल प्रदर्शन के लिए ​​डीआरडीओ​ और इंडस्ट्री को बधाई दी।​ रक्षा विभाग के ​सचिव और ​डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत ने सफल फ्लाइट टेस्ट में शामिल सभी टीमों को बधाई दी। 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

चाइनीज मांझे पर सीएम योगी का कड़ा रुख, मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे से हो रहे जानलेवा हादसों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
चाइनीज मांझे पर सीएम योगी का कड़ा रुख, मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

थाने के बाहर एंबुलेंस में एक घंटे तक तड़पता रहा घायल युवक, मौत

उदयपुर,। उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में मानवता और व्यवस्था दोनों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। लूट...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
थाने के बाहर एंबुलेंस में एक घंटे तक तड़पता रहा घायल युवक, मौत

मुजफ्फरनगर के ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग श्री कपिल देव अग्रवाल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

देश की पहली सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ..जीरो कमीशन, नो सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवरों को मालिकाना हक के साथ ओला-उबर को मिलेगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को विज्ञान भवन से देश की पहली सहकारिता आधारित...
Breaking News 
देश की पहली सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ..जीरो कमीशन, नो सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवरों को मालिकाना हक के साथ ओला-उबर को मिलेगी कड़ी टक्कर

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “आर्ट थेरेपी: रंगों के माध्यम से भावनाओं की अभिव्यक्ति” पर कार्यशाला आयोजित

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “आर्ट थेरेपी: एक्सप्रेसिंग इमोशंस थ्रू कलर्स, विषय पर एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “आर्ट थेरेपी: रंगों के माध्यम से भावनाओं की अभिव्यक्ति” पर कार्यशाला आयोजित

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी..अब स्मार्ट मीटर का बिल जमा करने के लिए दफ्तर जाने की जरूरत नहीं..!

गोरखपुर। गोरखपुर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। 5 फरवरी 2026 को जारी ताज़ा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी..अब स्मार्ट मीटर का बिल जमा करने के लिए दफ्तर जाने की जरूरत नहीं..!

बिजनौर: मार्ग निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंदिर प्रांगण में शुरू किया धरना प्रदर्शन

बिजनौर | कावड़ यात्रियों की परेशानी को देखते हुए शिव मंदिर कंभौर के मैदान में सड़क निर्माण नहीं कराये जाने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: मार्ग निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंदिर प्रांगण में शुरू किया धरना प्रदर्शन

फर्जी ऐप से करोड़ों की ठागी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले के साइबर थाना पुलिस ने नेक्स्ट स ट्रेड नाम की एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की जा रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
फर्जी ऐप से करोड़ों की ठागी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय