चलती ट्रेन से बुजुर्ग महिला गिरी, आरपीएफ सिपाही ने बचाई जान
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान एक बुजुर्ग महिला यात्री गाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गईं। आरपीएफ सिपाही की तत्परता से महिला को बचा लिया गया। घटना सेंट्रल स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी।
जनपद के मेस्टन रोड इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला अनवर जहां देर रात पटना जाने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। यहां से उन्हें मगध एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी। हालांकि सेंट्रल स्टेशन पहुंचने में उन्हें कुछ देरी हो गई। जिस वजह से ट्रेन चल पड़ी। इस बीच ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गयीं। ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल विनोद यादव ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते उन्हें बाहर खींच लिया। जिससे उनकी जान बच गई।
घटना के बाद महिला काफी घबरा गई थी। इसलिए रेलवे पुलिस ने उनकी काउंसलिंग कराते हुए गुरुवार सुबह आठ बजे ब्रह्मपुत्र मेल से पटना के लिए रवाना कर दिया। महिला के बेटे आमिर ने बताया कि हम अपनी नानी के घर पटना जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उधर बुजुर्ग महिला ने भी अपनी इस गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी न करें।
आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया था। जिस वजह से यह हादसा हुआ था। हालांकि समय रहते उन्हें बचा लिया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां