चाइनीज मांझे पर सीएम योगी का कड़ा रुख, मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे से हो रहे जानलेवा हादसों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रदेश के सभी जिलों में चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे होने वाली मौतों को अब 'हत्या' की श्रेणी में रखा जाएगा।
नई मंडी क्षेत्र में थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा की टीम ने कई दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। खालापार पुलिस चौकी प्रभारी असगर अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकानों और गोदामों की गहनता से तलाशी ली और मांझे की जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी चाइनीज़ मांझा न बेचा जा रहा हो।
पुलिस ने साफ कहा कि किसी भी हालत में चाइनीज़ मांझा नहीं बेचा जाएगा। यदि कोई दुकानदार इसे बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
यह अभियान लखनऊ में हाल ही में एक युवक की चाइनीज़ मांझे से हुई दर्दनाक मौत के बाद शुरू किया गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां