सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; चांदी ₹28,000 तो सोना ₹5000 हुआ सस्ता

चांदी तीन लाख के करीब पहुँचकर लुढ़की, मुजफ्फरनगर में ₹2.70 लाख का भाव; मार्जिन बढ़ने और मुनाफावसूली से बाजार में हड़कंप

On

मुजफ्फरनगर/नई दिल्ली। लगातार दो दिनों की बढ़त के बाद आज 5 फरवरी को सोने और चांदी के बाजार में बड़ा क्रैश देखने को मिला है। वायदा बाजार (MCX) में चांदी की कीमत करीब 28 हजार रुपए (11%) तक गिर गई है, जिससे प्रति किलो चांदी का भाव 2.40 लाख रुपए के स्तर पर आ गया है। वहीं, सोने की कीमतों में भी करीब 5 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

मुजफ्फरनगर सर्राफा बाजार का हाल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग ये भी पढ़ें  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

स्थानीय स्तर पर बाजार की हलचल के बारे में अरिहंत ज्वेलर्स के मालिक अंशुल जैन ने बताया कि चांदी की कीमतों में भारी अस्थिरता देखी जा रही है। कल चांदी 3 लाख रुपए के ऐतिहासिक स्तर तक पहुँच गई थी, लेकिन आज इसमें 25,000 रुपए से अधिक की बड़ी गिरावट आई है और यह 2,70,000 रुपए प्रति किलो के भाव पर आ गई है। वहीं सोना भी कल के मुकाबले 5,000 रुपए सस्ता होकर 1,59,000 रुपए (10 ग्राम) के भाव पर बिक रहा है।

दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया ये भी पढ़ें  दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया

क्यों आई बाजार में यह सुनामी?

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया ये भी पढ़ें  जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट की दो प्रमुख वजहें हैं। पहली 'मुनाफावसूली' (Profit Booking), जहाँ ऊंचे दामों पर निवेशकों ने अपनी होल्डिंग बेचकर मुनाफा कमाया। दूसरी बड़ी वजह 'मार्जिन मनी' में बढ़ोतरी है। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने चांदी पर मार्जिन 11% से बढ़ाकर 15% और सोने पर 6% से बढ़ाकर 8% कर दिया है। मार्जिन बढ़ने से ट्रेडर्स को अब ज्यादा पैसा लगाना पड़ रहा है, जिसके चलते बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

खरीदते समय बरतें सावधानी

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, फिजिकल मार्केट में आज चांदी ₹2,52,232 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,53,012 पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि बाजार में इस भारी उतार-चढ़ाव के बीच हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें और खरीदारी से पहले कीमतों को क्रॉस चेक जरूर करें।

Views: 1046

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मुंबई। 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के...
Breaking News  मनोरंजन 
विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली,। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

उत्तर प्रदेश

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं