थाने के बाहर एंबुलेंस में एक घंटे तक तड़पता रहा घायल युवक, मौत

On



उदयपुर,। उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में मानवता और व्यवस्था दोनों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। लूट के दौरान चाकू से गंभीर रूप से घायल हुए 32 वर्षीय प्रेम गमेती की इलाज में कथित लापरवाही और थाने में रिपोर्ट दर्ज करने में देरी के कारण मौत हो गई। घायल युवक ने एंबुलेंस में तड़पते हुए बार-बार कहा कि जल्द अस्पताल ले चलो, मैं मर जाऊंगा, लेकिन उसकी हालत पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया।

मृतक के साले हीरालाल ने बताया कि प्रेम गमेती गुरुवार तड़के करीब 4 बजे घर से कृषि मंडी में काम के लिए निकला था। सेक्टर-8 क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूट की कोशिश की। प्रेम ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीठ, कमर और हाथों सहित शरीर के 5 से 6 हिस्सों पर गंभीर घाव लगे। प्रेम के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद एक राहगीर ने घायल अवस्था में उसे देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद परिजन और पुलिस प्रेम को पहले सेटेलाइट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में सरकारी एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एमबी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसके घावों पर टांके लगाए और पट्टी की।

राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी ये भी पढ़ें  राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी

इसके बाद डॉक्टरों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने जाने की बात कही। घायल प्रेम को एंबुलेंस से सवीना थाने लाया गया, जहां वह करीब एक घंटे तक एंबुलेंस में दर्द से कराहता रहा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हालत बिगड़ने पर जब उसे दोबारा एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान प्रेम गमेती ने दम तोड़ दिया।

अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर  ये भी पढ़ें  अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर

प्रेम की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते हुए डॉक्टरों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज और तुरंत अस्पताल ले जाया जाता तो प्रेम की जान बच सकती थी। परिवार ने मृतक के लिए मुआवजे, दोषी डॉक्टरों और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान ! ये भी पढ़ें  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

 

सवीना थानाधिकारी लादूराम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला लूट का प्रतीत होता है। बदमाशों ने लूट की नीयत से युवक पर चाकू से हमला किया। आरोपितों की तलाश के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। थाने के बाहर एंबुलेंस में घायल इतनी देर तक तपड़ता रहा, इस बारे में पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।

इधर, एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने बताया कि इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी जांच के लिए डॉ. अखिलेश की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति आज शाम तक रिपोर्ट सौंपेगी। मृतक पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ के बयान भी लिए जाएंगे। घटना को लेकर पुलिस और चिकित्सा दोनों व्यवस्थाओं की संवेदनाओं को लेकर शहर भर में सवाल उठ रहे हैं।

Views: 36

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं