मुजफ्फरनगर: दबंग पड़ोसियों ने पालतू कुत्ते से 19 मुर्गियों को मरवाया, 21 चोरी; न्याय के लिए SSP दफ्तर पहुँचा पीड़ित
मुजफ्फरनगर। थाना सिखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मिर्जाटिल्ला से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव के निवासी गौरव सिंह, जो “कीरपाल सिंह डेरी फार्म” के नाम से गाय, भैंस और मुर्गी पालन का काम करते हैं, ने अपने पड़ोसियों पर 19 मुर्गियों की हत्या का आरोप लगाया है।
बताया गया कि बीती 4 फरवरी की रात लगभग 12 बजे आरोपी अपने पालतू कुत्ते के साथ डेरी फार्म में घुसे और 19 मुर्गी-मुर्गों को मार डाला, जबकि 21 मुर्गियों को चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के पिता जब आरोपियों के घर गए तो उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट भी हुई। अगले दिन सुबह 7:26 बजे पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की और फोटो भी लिए, लेकिन चौकी में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित गौरव सिंह ने एसएसपी से आर्थिक नुकसान की भरपाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां