शामली: आयुष्मान कार्ड के जरिए फर्जीवाड़ा, पीड़ित ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

शामली। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से फर्जीवाड़ा कर रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पीडित ने आरोप लगाया कि उक्त हॉस्पिटल की एक महिला ने दो हजार रूपये का लालच देकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
जनपद बागपत के ग्राम राजपुर खामपुर, थाना बड़ौत निवासी गुलशार पुत्र जमशेद ने गुरूवार को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने 29 जनवरी 2026 को अपनी पत्नी फरहीन की शारीरिक जांच ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल, कैराना रोड शामली में अपने खर्च पर कराई थी, जिसमें कोई गंभीर बीमारी नहीं पाई गई थी।

आरोप है कि पत्नी के मायके ताजपुर सिम्भालका निवासी आशा नामक महिला ने पीडित को बिना बताए उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर और 2000 रुपये का लालच देकरद अगले दिन 30 जनवरी को शहर के एमएसके रोड स्थित देव हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। बताया कि उक्त महिला प्रतिदिन सुबह पत्नी को अस्पताल ले जाती और शाम को घर छोड़ देती थी।

ये भी पढ़ें  शामली सीएचसी में भाजपा नेता का हंगामा: लैब कर्मचारी पर लगा बाहर से टेस्ट कराने के दबाव का आरोप

 

ये भी पढ़ें  शामली में जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण; लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

3 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी करा दी गई और पत्नी को 2000 रुपये भी दिए गए, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। आरोप लगाया कि आशा और अस्पताल की मिलीभगत से उसकी पत्नी के आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से रुपये निकाले गए हैं, जबकि पत्नी को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। गुलशार ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित महिला व अस्पताल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  बाल विवाह मुक्त भारत: शामली के सिंभालका में गूंजी कुरीति के विरुद्ध आवाज, ग्रामीणों ने ली शपथ

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अमेरिका की डिफेंस इनोवेशन यूनिट और डीआरडीओ एक साथ कर सकते हैं काम..AI, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी में होगा बड़ा सहयोग

   नई दिल्ली। नई दिल्ली में भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह की 24वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मकसद रक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अमेरिका की डिफेंस इनोवेशन यूनिट और डीआरडीओ एक साथ कर सकते हैं काम..AI, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी में होगा बड़ा सहयोग

मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

   मुजफ्फरनगर।नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निर्माण विभाग अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। भाजपा के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

अज्ञान और अंधकार का नाश: ज्ञान और प्रकाश से ही संभव

आध्यात्मिक विषयों में संतों और गुरुओं के उपदेशों को लेकर एक विचार चर्चा में आया है। विशेषज्ञों का कहना है...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
अज्ञान और अंधकार का नाश: ज्ञान और प्रकाश से ही संभव

दैनिक राशिफल- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार

खतौली: 15 दिनों तक मौत से जंग लड़ता रहा ई-रिक्शा चालक, अंततः रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

खतौली |  मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में एक पखवाड़े पहले हुए सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां हादसे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 15 दिनों तक मौत से जंग लड़ता रहा ई-रिक्शा चालक, अंततः रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़नपुर की दीवार में सेंध लगाकर चोर स्मार्ट क्लास में लगा इन्वर्टर, बैटरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ ने अब जमीनी रफ्तार पकड़ ली है। गौतमबुद्ध नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  लखनऊ 
यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा

सहारनपुर। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नगर निगम स्थित मतदान केद्र पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा