बाल विवाह मुक्त भारत: शामली के सिंभालका में गूंजी कुरीति के विरुद्ध आवाज, ग्रामीणों ने ली शपथ

शामली। ग्राम पंचायत सिंभालका में बाल विवाह रोकथाम के लिए दिनांक 1 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” विशेष राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी शामली, अरविंद कुमार चौहान के निर्देशानुसार कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन ने किया। इस दौरान ग्राम पंचायत, नगर निकाय, वार्ड सदस्यों के अलावा समुदाय से जुड़े जोखिमग्रस्त परिवार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने की और सभी समुदाय के लोगों से बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।

ये भी पढ़ें  शामली: बीएसएम स्कूल में 3डी वी-आर तकनीक से छात्रों को मिला अनुभव आधारित शिक्षण

कार्यक्रम में बताया गया कि जनपद शामली में यह अभियान 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करना है। महिला कल्याण विभाग की श्रीमती पारूल चौधरी ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका और 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह पूर्णतः गैर-कानूनी है। बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक एवं सामाजिक विकास पर गंभीर प्रभाव डालता है।

ये भी पढ़ें  शामली के जनप्रतिनिधियों की बड़ी जीत: रेल मंत्री ने तत्काल रुकवाया जलालाबाद अंडरपास का निर्माण, अब बनेगा ओवरब्रिज

अधिकारियों ने बताया कि बाल विवाह करने, कराने या उसमें सहयोग करने पर 2 वर्ष तक का कारावास या 1,00,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। इसके अलावा बराती, मौलवी/पंडित, फोटोग्राफर, बैंड पार्टी, टैंट और कैटरिंग संचालकों के खिलाफ भी FIR दर्ज की जा सकती है। जनपद में जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

ये भी पढ़ें  शामली में कार सवार बदमाशों का तांडव: बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला, CCTV में कैद हुई वारदात

वन स्टॉप सेंटर से सचिन कुमार और DHEW से कुलदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह की सूचना या आशंका होने पर तुरंत 1098, 112, 181 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान संजीव कुमार, ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती रीता रानी, पंचायत सहायक अंशिका, वार्ड मेंबर और समुदाय के लोगों से बाल विवाह न करने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

   दरभंगा ।  बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

   मुंबई। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे। हाल...
Breaking News  मनोरंजन 
सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

उत्तर प्रदेश

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

मेरठ। सोशल मीडिया पर "10 वाला बिस्कुट कितने का..." जैसी रील से मशहूर हुए मेरठ के चर्चित इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया