भारतीय सेना ने बदले ब्रिटिश काल के 246 सड़कों और इमारतों के नाम,जानिए पूरी लिस्ट और कारण

On

ये भी पढ़ें  कॉलेज प्रबंधकों के पास असीमित अधिकार, इनका प्रयोग शैक्षिक उन्नति के लिए करें—राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से गुलामी की मानसिकता से बाहर आने का आह्वान किया था। अंग्रेजों के समय के नियमों से लेकर पुराने कानूनों तक को बदलने का काम जारी है। सेना ने भी इसी के मद्देनजर तेजी से औपनिवेशिक दौर के नामों को बदलने का काम आगे बढ़ाया है। इसी कड़ी में सेना ने देशभर के आर्मी कैंट और सैन्य संस्थानों के ब्रिटिश काल के नामों में बदलाव कर दिया है। ऐसे कुल 246 सड़कों और इमारतों को नया नाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें  भारत-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील: ट्रंप ने घटाया आयात शुल्क, भारत रूस के बजाय अब अमेरिका से खरीदेगा तेल

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक कुल 124 सड़कें, 77 रिहायशी कॉलोनियां, 27 इमारतें व सैन्य सुविधाएं और 18 अन्य सुविधाएं, जैसे पार्क, ट्रेनिंग एरिया, खेल मैदान, गेट और हेलीपैड के नाम बदले गए हैं। खास बात यह है कि ये सभी नाम वीरता पुरस्कार विजेताओं, युद्ध नायकों और प्रमुख सैन्य नेताओं के योगदान को सम्मान देते हुए उनके नाम पर रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें  एक्सप्लेनर: आखिर क्यों फर्जीवाड़ा करने वालों की 'पहली पसंद' है अरुणाचल प्रदेश? समझिए ट्रकों के खेल का पूरा गणित

दिल्ली कैंट का किर्बी प्लेस अब केनुगुरुसे विहार और मॉल रोड को अरुण खेतरपाल मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इसी तरह अंबाला कैंट के पैटरसन रोड क्वार्टर्स को धन सिंह थापा एन्क्लेव नाम दिया गया है। मथुरा कैंट में न्यू हॉर्न लाइन का नाम वीर अब्दुल हमीद लाइंस है, जबकि जयपुर कैंट में क्वींस लाइन रोड का नाम बदलकर सुंदर सिंह मार्ग कर दिया गया है।

बरेली कैंट में न्यू बर्डवुड लाइन का नाम बदलकर थिमैया कॉलोनी कर दिया गया, वहीं महू कैंट के मैल्कम लाइन्स को पीरू सिंह लाइन्स किया गया है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी के कॉलिन्स ब्लॉक का नाम नुब्रा ब्लॉक और किंग्सवे ब्लॉक का नाम कारगिल ब्लॉक कर दिया गया है। रंगापहाड़ मिलिट्री स्टेशन के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम बदलकर लैशराम ज्योतिन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रखा गया है। जखामा मिलिट्री स्टेशन में स्पीयर लेक मार्ग का नाम बदलकर हैंगपन दादा मार्ग कर दिया गया है।

नाम बदलने का सुझाव स्वयं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2021 में दिया था। उन्होंने डिफेंस एस्टेट्स डायरेक्टोरेट यानी रक्षा संपदा महानिदेशालय के 96वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि छावनियों में कई सड़कें और भवन ऐसे हैं, जिनके नाम ब्रिटिश क्राउन के वफादार अधिकारियों और सैनिकों के नाम पर रखे गए हैं। उन्होंने सुझाव दिया था कि रक्षा मंत्रालय और डीजीडीई इस पर विचार करें कि ऐसे नाम हमारे बहादुर सैनिकों और आधुनिक भारत के निर्माताओं के नाम पर रखे जाएं और यह काम जल्द पूरा किया जाए। रक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया था कि नाम बदलते समय यह ध्यान रखा जाए कि यदि किसी ब्रिटिश अधिकारी ने स्थानीय जनता के लिए अच्छा कार्य किया हो, तो उनकी पहचान आने वाली पीढ़ियों तक बनी रहे और उनके नाम सम्मानपूर्वक यथावत रखे जाएं।

साल 2024 में ही भारतीय सेना ने कोलकाता स्थित ईस्टर्न कमांड के मुख्यालय फोर्ट विलियम का नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया है, जो छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा गया है। फोर्ट विलियम में किंग जॉर्ज के नाम पर बने द्वार, जिसे पहले जॉर्ज गेट कहा जाता था, अब शिवाजी द्वार कहलाता है। फोर्ट के प्राचीर पर स्थित किचनर हाउस, जिसका नाम 1902 से 1909 के बीच रहे कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल होरेशियो हर्बर्ट किचनर के नाम पर था, अब फील्ड मार्शल मानेकशॉ भवन के नाम से जाना जाता है। इसी फोर्ट में स्थित चार मंजिला इमारत, जिसे पहले डलहौजी बैरक कहा जाता था और जहां 1940 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को रखा गया था, अब नेताजी बैरक कहलाती है। फोर्ट में मौजूद रसेल ब्लॉक का नाम बदलकर बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी बाघा जतिन के नाम पर रखा गया है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

RCB ने रचा महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास 204 रन की रिकॉर्ड चेज कर बनी WPL 2026 चैंपियन, स्मृति मंधाना की कप्तानी में दूसरी बार जीता खिताब

Wpl 2026 Final: आज का दिन महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला यादगार बन गया जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
RCB ने रचा महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास 204 रन की रिकॉर्ड चेज कर बनी WPL 2026 चैंपियन,  स्मृति मंधाना की कप्तानी में दूसरी बार जीता खिताब

एम्स के डॉक्टरों ने 14 महीने के बच्चे की फूड पाइप से 2 इंच लंबा मेटल स्प्रिंग निकाला

   नई दिल्ली। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) के डॉक्टरों ने गुरुवार को ऑपरेशन कर 14 महीने की एक...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
एम्स के डॉक्टरों ने 14 महीने के बच्चे की फूड पाइप से 2 इंच लंबा मेटल स्प्रिंग निकाला

'आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे...', राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
'आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे...', राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

अमेरिका की डिफेंस इनोवेशन यूनिट और डीआरडीओ एक साथ कर सकते हैं काम..AI, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी में होगा बड़ा सहयोग

   नई दिल्ली। नई दिल्ली में भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह की 24वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मकसद रक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अमेरिका की डिफेंस इनोवेशन यूनिट और डीआरडीओ एक साथ कर सकते हैं काम..AI, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी में होगा बड़ा सहयोग

मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

   मुजफ्फरनगर।नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निर्माण विभाग अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। भाजपा के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़नपुर की दीवार में सेंध लगाकर चोर स्मार्ट क्लास में लगा इन्वर्टर, बैटरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ ने अब जमीनी रफ्तार पकड़ ली है। गौतमबुद्ध नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  लखनऊ 
यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा

सहारनपुर। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नगर निगम स्थित मतदान केद्र पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा

सर्वाधिक लोकप्रिय