शाहदरा मेट्रो के पास फायरिंग कांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और चोरी की कार बरामद

On



नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने शाहदरा मेट्रो स्टेशन के पास हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से एक देशी 9 एमएम पिस्टल, मैगजीन और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की कार बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सक्रिय एक हथियारबंद आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

 

ये भी पढ़ें  दिल्ली के कागजों में ही बजट अच्छा, जमीनी हकीकत से दूर: राकेश टिकैत

ये भी पढ़ें  भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन

मेट्रो के पुलिस उपायुक्त कुशाल पाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि 27 और 28 जनवरी की दरम्यानी रात थाना शास्त्री पार्क मेट्रो को पीसीआर कॉल मिली थी कि शाहदरा मेट्रो स्टेशन के पास ईवी चार्जिंग स्टेशन के नजदीक एक कार सवार चार लोगों ने फायरिंग की है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक खड़ी पिकअप गाड़ी के अगले हिस्से में गोलियां लगी हुई थीं। शिकायतकर्ता मनीष कुमार ने बताया कि राजनीतिक झंडे और स्टिकर लगी एक कार में सवार बदमाश आए और फायरिंग कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें  पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

 

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास जाल बिछाकर तीन आरोपित संजीत कुमार उर्फ सागर, मोहम्मद जावेद कुरैशी और मुजाहिद—को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की कार बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

 

इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित गुफरान उर्फ कालिया को दो फरवरी को कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह आत्मसमर्पण की कोशिश कर रहा था। उसकी निशानदेही पर मक्की सराय के पास एक पुराने डीएमआरसी बाथरूम के पास से वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। जांच में सामने आया कि बरामद कार हरियाणा के कुंडली थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी और उसे फर्जी दस्तावेजों व राजनीतिक पहचान के जरिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपित गुफरान उर्फ कालिया कुख्यात बदमाश है और उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित 13 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अमेरिका में फेडरल जूरी ने भारतीय युवक को फ्लाइट में यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी ठहराया, सात मई को सुनाई जाएगी सजा

वाशिंगटन। अमेरिका में एक फेडरल जूरी ने भारतीय युवक को फ्लाइट में एक महिला के साथ किए गए यौन उत्पीड़न...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अमेरिका में फेडरल जूरी ने भारतीय युवक को फ्लाइट में यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी ठहराया, सात मई को सुनाई जाएगी सजा

संसद लोकतंत्र का मंदिर, हमें जरूरी मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

   नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोके जाने का...
Breaking News  राष्ट्रीय 
संसद लोकतंत्र का मंदिर, हमें जरूरी मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम

  नई दिल्ली। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता मानसिक दबाव आज लोगों की सेहत पर सीधा असर डाल रहे आयुष...
लाइफस्टाइल 
वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम

वर्ल्ड कैंसर डे : बचाव संभव, इन आदतों से तौबा, तो इन्हें करें दिनचर्या में शामिल

नई दिल्ली। कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि...
हेल्थ 
वर्ल्ड कैंसर डे : बचाव संभव, इन आदतों से तौबा, तो इन्हें करें दिनचर्या में शामिल

डब्ल्यूपीएल: गुजरात जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स चौथी बार फाइनल में

  वडोदरा। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ बीसीए स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मैच में 7 दिल्ली...
खेल 
डब्ल्यूपीएल: गुजरात जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स चौथी बार फाइनल में

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर शायर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

मुजफ्फरनगर/मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में आज, 4 फरवरी की सुबह कुहासे की चादर में लिपटी हुई है। मौसम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद