वर्ल्ड कैंसर डे : बचाव संभव, इन आदतों से तौबा, तो इन्हें करें दिनचर्या में शामिल

On

नई दिल्ली। कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही आदतें अपनाकर और कुछ बुरी आदतों से पूरी तरह दूर रहकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।

यह दिन दुनिया भर में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने, इस बीमारी के कारणों को समझने और बचाव के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समर्पित है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय कैंसर से बचाव के लिए कुछ आसान और प्रभावी सुझाव देता है, जिन्हें रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए तो जोखिम काफी कम हो सकता है। ये छोटी-छोटी आदतें अपनाकर न केवल कैंसर से बचा जा सकता है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर कर सकते हैं। मंत्रालय के अनुसार, कैंसर से बचाव के लिए सबसे जरूरी कदम है, सबसे पहले तंबाकू और इसके सभी उत्पादों (सिगरेट, गुटखा, बीड़ी, पान मसाला, हुक्का आदि) से पूरी तरह दूर रहें। तंबाकू कैंसर के सबसे बड़े कारणों में से एक है, खासकर मुंह, फेफड़े, गले और पेट के कैंसर का।

ये भी पढ़ें  प्राकृतिक दिनचर्या: स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन की आधारशिला

दूसरा, शरीर का वजन संतुलित रखें। मोटापा कई तरह के कैंसर (स्तन, आंत, किडनी, गर्भाशय आदि) का जोखिम बढ़ाता है। इसलिए संतुलित वजन बनाए रखना बहुत जरूरी है। तीसरी जरूरी चीज है, नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां। रोजाना कम से कम 30-45 मिनट पैदल चलना, योग, साइकिलिंग या कोई भी शारीरिक व्यायाम कैंसर के खतरे को कम करता है। वहीं, फल, सब्जियां और पौष्टिक आहार का सेवन बढ़ाएं। रंग-बिरंगे फल-सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और कम प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं। कैंसर के बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें। डॉक्टर की सलाह से समय पर स्क्रीनिंग जैसे मैमोग्राफी, पेप स्मीयर, कोलोनोस्कोपी करवाएं। शुरुआती स्टेज में कैंसर पकड़ में आ सकता है, जिससे इलाज आसान और सफल होता है। 

ये भी पढ़ें  वात दोष को संतुलित करने में लाभकारी है त्रिफला, जान लें सेवन का सही तरीका

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

फिल्म 'वाराणसी' साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर नई दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस मेगा...
मनोरंजन 
फिल्म 'वाराणसी' साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते कैंसर मामलों पर गहरी चिंता जतातेसपा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोंकझोंक

  नई दिल्ली। लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय संसद...
Breaking News  राष्ट्रीय 
संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोंकझोंक

लोकसभा से निलंबित 8 कांग्रेस सांसदों का संसद के मकर द्वार पर धरना.. विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

   नयी दिल्ली। लोकसभा से निलंबित कांग्रेस के आठों सदस्यों ने बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा से निलंबित 8 कांग्रेस सांसदों का संसद के मकर द्वार पर धरना.. विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बांग्लादेश: चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हिंसा, 11 की मौत, 616 घायल

   ढाका। बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। आगामी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बांग्लादेश: चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हिंसा, 11 की मौत, 616 घायल

उत्तर प्रदेश

नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते कैंसर मामलों पर गहरी चिंता जतातेसपा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

बाराबंकी के हैदरगढ़ में मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी

यूपी के ललितपुर में सैकड़ों महिला–पुरुषों ने संभाली कमान,“शराब ठेका बना युद्ध का मैदान

ललितपुर। जिला ललितपुर में महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर शराब ठेके पर जबरदस्त कार्रवाई की। स्थानीय आबादी के लंबे समय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के ललितपुर में सैकड़ों महिला–पुरुषों ने संभाली कमान,“शराब ठेका बना युद्ध का मैदान

मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज

सहारनपुर। मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने अपने पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज