वात दोष को संतुलित करने में लाभकारी है त्रिफला, जान लें सेवन का सही तरीका

On

नई दिल्ली। मानव शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए तीन दोषों का संतुलित रहना बहुत जरूरी है, जिसमें वात, पित्त और कफ शामिल है। सर्दियों में प्राकृतिक रूप से शरीर में वात दोष की वृद्धि होती है और जोड़ों में दर्द, पेट से जुड़ी समस्या और हड्डियों से जुड़े रोग परेशान करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आयुर्वेदिक औषधि वात दोष को संतुलित करने में सहायक है?

हम बात कर रहे हैं त्रिफला की, जो सिर्फ पेट से जुड़ी समस्याओं से नहीं बल्कि वात को संतुलित करती है। हालांकि, इसके सेवन करने का तरीका भी इसे प्रभावित करता है। आयुर्वेद में माना गया है कि वात की वृद्धि को रोकना है तो त्रिफला का सेवन वसा के साथ करना लाभकारी होगा। वसा के साथ मिलकर त्रिफला ज्यादा तेजी से काम करता है, जैसे घी के साथ त्रिफला का सेवन। रात के समय एक गिलास गुनगुने पानी में आधा से एक चम्मच त्रिफला और शुद्ध देसी गाय का घी मिलाकर लेना चाहिए। इससे आंतों में चिकनाहट पैदा होती है और विषाक्त पदार्थों को निकालने में आसानी होती है। दूसरा तरीका है 'त्रिफला घृत'। आयुर्वेद में 'त्रिफला घृत' को औषधि माना गया है, जिसमें घी को कई औषधियों के साथ मिलाकर पकाया जाता है। अगर बढ़ते वात दोष से परेशान हैं तो रात के समय 'त्रिफला घृत' का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें  वर्ल्ड कैंसर डे : बचाव संभव, इन आदतों से तौबा, तो इन्हें करें दिनचर्या में शामिल

ये वात को संतुलित करने के साथ पेट से जुड़े रोगों से भी निजात दिलाएगा। तीसरा तरीका है अरंडी के तेल के साथ त्रिफला का सेवन। वात की वृद्धि के साथ पेट में कब्ज की समस्या परेशान करने लगती है। इसके लिए अरंडी के तेल की कुछ बूंदें त्रिफला चूर्ण के साथ मिलाकर पानी के साथ ली जा सकती हैं। इससे आंतों की गतिशीलता बढ़ती है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि सर्दियों में शाम और रात के वक्त वात प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगता है और ऐसे में रात का खाना खाने के बाद 2 घंटे के गैप के साथ त्रिफला का सेवन करें। वात की वृद्धि से शरीर में जकड़न, कब्ज, तनाव, नींद न आने की परेशानी, जोड़ों में दर्द, बेचैनी और शरीर में कंपन पैदा होने लगता है। ये मानसिक थकान से लेकर शारीरिक दर्द तक को बढ़ा देता है। 

ये भी पढ़ें  प्राकृतिक दिनचर्या: स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन की आधारशिला

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुज़फ़्फ़रनगर/Muzaffarnagar: (रॉयल बुलेटिन ब्यूरो)। नया साल उत्तर प्रदेश के लाखों वाहन स्वामियों के लिए किसी बड़े झटके से कम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

   मुजफ्फरनगर। जनपद के वीआईपी इलाके नई मंडी के गौशाला रोड पर बुधवार को नैतिकता और कानून की धज्जियां उड़ती देख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

बागपत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अरशद बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में बागपत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

मुजफ्फरनगर में आज शाम 6 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर; प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आज (23 जनवरी) को ‘ब्लैक आउट मॉक ड्रिल’ का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में आज शाम 6 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर; प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं

उत्तर प्रदेश

यूपी अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत: SC का फैसला, 25,000 नौकरियां बचीं, 17,000 रुपये मानदेय पक्का

उत्तर प्रदेश। अंशकालिक शिक्षकों (अनुदेशकों) के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। राज्य सरकार की अपील खारिज होने...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत: SC का फैसला, 25,000 नौकरियां बचीं, 17,000 रुपये मानदेय पक्का

अखिलेश यादव का BJP पर हमला: संसद में चीन मुद्दे पर खुली बहस को रोकने का आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का BJP पर हमला: संसद में चीन मुद्दे पर खुली बहस को रोकने का आरोप

सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दोषी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, अर्थदंड भी लगाया

सहारनपुर। अदालत ने हत्या के प्रयास के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और  अर्थदंड भी लगाया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दोषी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, अर्थदंड भी लगाया

बांदा जेल से माफिया रवि काना की संदिग्ध रिहाई: जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा, एसआईटी ने शुरू की जांच

लखनऊ/बांदा। बांदा जिला जेल से कुख्यात स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना की संदिग्ध रिहाई ने बड़ा...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बांदा जेल से माफिया रवि काना की संदिग्ध रिहाई: जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा, एसआईटी ने शुरू की जांच