मुजफ्फरनगर में एसएसपी का बड़ा प्रहार, भ्रष्टाचार की जांच में दोषी पाए जाने पर सब-इंस्पेक्टर निलंबित
;महकमे में मचा हड़कंप, एसएसपी का संदेश- नहीं बख्शे जाएंगे लापरवाह
मुजफ्फरनगर। जनपद की पुलिसिंग को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संकल्प के साथ एसएसपी संजय वर्मा ने एक और बड़ी और नज़ीर पेश करने वाली कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीओ स्तर से कराई गई गोपनीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद कप्तान ने यह कड़ा रुख अपनाया है।
जानकारी के अनुसार, संबंधित सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले की संवेदनशीलता और विभाग की छवि को देखते हुए एसएसपी संजय वर्मा ने इसकी निष्पक्ष जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में दरोगा पर लगे आरोपों में सच्चाई पाई गई, जिसके आधार पर एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की। इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि वर्दी की आड़ में मनमानी करने वालों के लिए ज़िले में कोई जगह नहीं है।
भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति
एसएसपी संजय वर्मा ने पदभार संभालने के बाद से ही अनुशासन और ईमानदारी को प्राथमिकता दी है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया है कि जनता के कार्यों में बाधा डालने वाले या अनुचित लाभ लेने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की 'सर्जिकल स्ट्राइक' जारी रहेगी। महकमे में इस कार्रवाई के बाद से अन्य पुलिसकर्मियों के बीच भी अनुशासन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।
थाना प्रभारी को लिखित आदेश का इंतजार
वहीं, इस मामले में थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार का कहना है कि उन्हें कार्रवाई की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक आधिकारिक आदेश की प्रति प्राप्त नहीं हुई है। आदेश मिलने के बाद ही निलंबन की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, यह कार्रवाई जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां