सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

लोन दिलाने के नाम पर किसान से मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल; सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन की टीम ने सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिला एवं खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को एक किसान से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी ने विभाग की योजना के तहत लोन दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

किसान की शिकायत पर बिछाया गया जाल

ये भी पढ़ें  वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

एंटी करप्शन इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि लखनौती क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगर निवासी आकिब मलिक ने भ्रष्टाचार निवारण इकाई को शिकायत दी थी। आकिब ने खादी ग्रामोद्योग विभाग की एक योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लोन पास कराने और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के नाम पर लगातार पैसों की मांग कर रहा था।

ये भी पढ़ें  एसटीएफ टीम ने कालोनाइजर महेंद्र गौतम के हत्यारे इनामी शूटर बनारसी यादव को मुठभेड़ में किया ढ़ेर

रंगे हाथों दबोचा गया आरोपी

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: छेड़छाड़ के आरोपी को 3 साल की जेल, 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत पुलिस की बड़ी जीत

परेशान होकर किसान आकिब मलिक ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही कर्मचारी ने किसान से 5,000 रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। टीम की इस अचानक कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

थाना सदर बाजार में कार्रवाई जारी

एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना सदर बाजार पहुँचाया, जहाँ उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इंचार्ज जसपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकारी कार्यों में रिश्वतखोरी करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में एसएसपी का बड़ा प्रहार, भ्रष्टाचार की जांच में दोषी पाए जाने पर सब-इंस्पेक्टर निलंबित

मुजफ्फरनगर। जनपद की पुलिसिंग को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संकल्प के साथ एसएसपी संजय वर्मा ने एक और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का बड़ा प्रहार, भ्रष्टाचार की जांच में दोषी पाए जाने पर सब-इंस्पेक्टर निलंबित

सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

सहारनपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन की टीम ने सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

संभल: असमोली विधायक पिंकी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला; फॉर्म-7 के जरिए 35 हजार वोट कटवाने का आरोप

संभल। जनपद की असमोली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर मतदाता सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल: असमोली विधायक पिंकी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला; फॉर्म-7 के जरिए 35 हजार वोट कटवाने का आरोप

मुरादाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक पर नगर निगम ने कसी कमर, नसबंदी अभियान हुआ तेज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और आतंक पर अंकुश लगाने के लिए नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक पर नगर निगम ने कसी कमर, नसबंदी अभियान हुआ तेज

ग्रेटर नोएडा: इंटरनेशनल शूटर शिवम ठाकुर पर जानलेवा हमला; कार से पीछा कर मारी टक्कर, गोली मारने का आरोप

ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटर शिवम ठाकुर ने ग्रेटर नोएडा में उन पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज आरोप लगाया...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: इंटरनेशनल शूटर शिवम ठाकुर पर जानलेवा हमला; कार से पीछा कर मारी टक्कर, गोली मारने का आरोप

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

सहारनपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन की टीम ने सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

संभल: असमोली विधायक पिंकी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला; फॉर्म-7 के जरिए 35 हजार वोट कटवाने का आरोप

संभल। जनपद की असमोली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर मतदाता सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल: असमोली विधायक पिंकी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला; फॉर्म-7 के जरिए 35 हजार वोट कटवाने का आरोप

मुरादाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक पर नगर निगम ने कसी कमर, नसबंदी अभियान हुआ तेज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और आतंक पर अंकुश लगाने के लिए नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक पर नगर निगम ने कसी कमर, नसबंदी अभियान हुआ तेज

सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए