रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो', हुसैन उस्तारा शेख की बेटी ने कोर्ट में दायर की याचिका
मुंबई। मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद 13 फरवरी को रिलीज होने वाली शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो' पर खतरे की तलवार लटक रही है। फिल्म को लेकर हुसैन उस्तारा की बेटी ने जताई है और कोर्ट में याचिका दायर करते हुए फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। मामले पर सुनवाई भी आज ही होगी।
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की बेटी ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और कोर्ट का रुख करते हुए फिल्म की रोक लगाने की याचिका भी दायर की है। हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की बेटी सनोबर शेख का कहना है कि ट्रेलर में उनके पिता की छवि को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है। ट्रेलर में उन्हें सनकी और गैंगस्टर के तौर पर दिखाया गया है। फिल्म के रिलीज से उन्हें और उनके बच्चों को “अपूरणीय क्षति” पहुंचेगी।
उन्होंने आगे कहा कि पिता ने पूरे भारत में, विशेष रूप से मुंबई में, अपराधों को रोकने में योगदान दिया और अपराधियों से निपटने में पुलिस और खुफिया एजेंसियों की मदद की, लेकिन फिल्म में उन्हें गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। सनोबर शेख ने कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में दावा किया है कि फिल्म उनके पिता की जीवनी पर बनी है और उनके पिता के जीवन को गैंगस्टर जैसा दिखाने की कोशिश की है।
सनोबर शेख ने फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज और पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ कोर्ट याचिका और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि फिल्म पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है और काफी हद तक अभिनेता शाहिद कपूर का किरदार हुसैनन 'उस्तारा' शेख से प्रेरित है। हालांकि विशाल भारद्वाज और हुसैन जैदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि फिल्म हुसैन 'उस्तारा' शेख की जीवनी से प्रेरित नहीं है, बल्कि एक कलात्मक कहानी है, जिसका कुछ हिस्सा उनकी कहानी से प्रेरित है लेकिन किरदार काल्पनिक हैं।
हालिया इंटरव्यू में हुसैन जैदी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म सौ प्रतिशत हुसैन 'उस्तारा' शेख की जीवनी पर आधारित नहीं है, लेकिन आंशिक तौर पर प्रेरित फिल्म है, जिसमें विशाल भारद्वाज ने अपनी कलात्मकता से कहानी के रूप में पिरोया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां