मेरठ: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित
मेरठ। दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों, पारिवारिक वादों, एन०आई० एक्ट के वादों, दीवानी वादों तथा बैंक ऋण वसूली वादों इत्यादि के लिए प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने के लिए जिला न्यायाधीश अनुपम कुमार के मार्गदर्शन में मौहम्मद असलम सिद्दीकी, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत तथा नम्रता सिंह प्रथम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक हुई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो को चिन्हित कर निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक जनता को लाभान्वित किया जा सकें।
बैठक में सत्यप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), डॉ० अशोक कटारिया, मुख्य चिकित्साधिकारी, सुनील कुमार सिहं, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अनुपम यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा नीलम, श्रम पर्वतन अधिकारी, मेरठ आदि द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में किस प्रकार अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सकता है, के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। सभी प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया गया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां