सहारनपुर में चला 'जेसीबी' का पंजा: नाला सफाई अभियान में बाधक बने दो दर्जन पक्के थले ध्वस्त, अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायत पर भी तत्काल एक्शन, अम्बाला रोड पर दुकानदार पर 5 हजार का जुर्माना; नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर कार्रवाई
सहारनपुर। नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और नाला सफाई अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। नगरायुक्त शिपू गिरि के सख्त निर्देशों पर खाताखेड़ी क्षेत्र में नाला सफाई में बाधा बन रहे करीब दो दर्जन पक्के थलों को जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अम्बाला रोड पर सड़क पर सामान फैलाने वाले एक दुकानदार पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
जलभराव की समस्या का समाधान खाताखेड़ी में फैजल टाऊन मस्जिद के पास पिछले काफी समय से जलभराव की गंभीर समस्या थी, जिससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान थे। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगरायुक्त शिपू गिरि ने नाला सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। लेकिन, नालों के ऊपर बने पक्के अतिक्रमण सफाई कार्य में बड़ी बाधा बन रहे थे।
शुक्रवार को नगर निगम का अतिक्रमण रोधी दस्ता जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुँचा। अतिक्रमण रोधी दस्ते ने बिना किसी देरी के नालों पर अवैध रूप से बने दो दर्जन से अधिक पक्के थलों को ध्वस्त कर दिया। तोड़े गए अतिक्रमण का मलबा भी मौके से तुरंत हटवा दिया गया, ताकि सफाई कार्य में कोई बाधा न आए।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में बेटे की संदिग्ध मौत पर पिता का गंभीर आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जमुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायत पर त्वरित एक्शन अतिक्रमण रोधी दस्ते ने केवल नाला सफाई अभियान पर ही नहीं, बल्कि आमजन की शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई की। मुख्यमंत्री पोर्टल पर अम्बाला रोड स्थित गुरुनानक देव मार्किट में एक दुकानदार द्वारा सड़क पर टायर फैलाकर अतिक्रमण करने की शिकायत मिली थी। नगरायुक्त शिपू गिरि ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया और प्रवर्तन दल को कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिक्रमण रोधी दस्ते ने मौके पर पहुँचकर सड़क पर फैले टायरों को हटवाया और संबंधित दुकानदार पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया कि निगम आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेता है और उन पर त्वरित एक्शन लिया जाता है।
अधिकारी रहे मौजूद इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, सम्पत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, एसएफआई नीरज सहित प्रवर्तन दल की पूरी टीम मौजूद रही। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां