Sunday, May 18, 2025

चम्बा के मणिमहेश जाने वाले रास्ते पर हुआ भारी भूस्खलन

देवभूमि कहीं जाने वाली हिमाचल प्रदेश में कई देवी देवताओं के पावन स्थल हैं इन देवी देवताओं के पावन स्थल पर हर वर्ष श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर आते हैं। ऐसा ही एक पावन स्थल जिला चंबा में स्थित है जिस पावन स्थल का नाम मणिमहेश है। मणिमहेश में हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और यहां शिवजी के दर्शन करने के लिए लोग आते हैं। देश-विदेश से यहां पर लोग शिव जी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं लोगों का मानना है कि यहां पर शिव जी लोगों को साक्षात दर्शन देते हैं। मणिमहेश भरमौर उपमंडल में पड़ता है. भरमौर से मणिमहेश को जाने वाले मार्ग पर भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ इस भूस्खलन की वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि यह भूस्खलन भरमौर से मणिमहेश को जाने वाले मार्ग पर हुआ है। फिलहाल इस भूस्खलन में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय