Saturday, May 18, 2024

मेरठ सहित पश्चिम यूपी में भारी बारिश, जगह-जगह हुआ जल भराव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में आज बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान जहां 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी काफी गिरावट आई है।

मेरठ और आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के नीचे पहुंच गया है। बारिश से तापमान गिरा है। कुछ दिनों से गर्मी और उमस की मार झेल रहे मेरठवासियों को बारिश से राहत मिलेगी। इससे पहले मंगलवार को मेरठ और कई जगह बूंदाबांदी हुई थी। लेकिन उमस इसके बाद भी कम नहीं हुई थी। बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में कुछ कमी जरूर आई थी। लेकिन न्यूनतम तापमान चार साल में सबसे अधिक देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को आज भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए दिन भर ऐसे ही मौसम रहने की संभावना बनी हुई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। लेकिन इसके बाद भी उमस की चुभन लगातार लोगों केा परेशान करती रही। दोपहर के बाद आसमान में काले बादल छा गए। शाम के समय से हवा की रफ्तार तेज हुई तो उमस से लोगों को राहत मिली। रात में कई जगहों पर भीषण बारिश हुई है। मेरठ में बारिश के चलते कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए। हापुड, मुरादाबाद, गढ, संभल इत्यादी जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली है। रात में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय