Friday, April 25, 2025

मेरठ में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव

मेरठ। जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में दोनों के बीच जमककर लाठी—डंडे चले। मामला  गांव पुचपेड़ा निवासी जावेद और मुकर्रम के बीच का है। दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है।

दोनों पक्षों के बीच आज फिर से विवाद हो गया। बताया गया कि रास्ते में पड़ी चारपाई को हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसके अलावा पथराव भी किया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन, दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने भी पथराव किया।

वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे शहजाद पुत्र अब्दुल हकीम की दुकान में भी तोड़फोड़ करते हुए 20 हजार रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय