Monday, May 19, 2025

हाईकोर्ट ने सीबीआई मामलों की सुनवाई के लिए मुजफ्फरनगर में दो अधिकारियों को किया नामित

मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई मामलों की सुनवाई के लिए दो न्यायिक अधिकारियों को नामित किया है। सूत्रों के अनुसार हाईकोर्ट ने रामपुर तिराहे कांड की सुनवाई के लिए दो अधिकारियों को नामित किया है।

 

हाईकोर्ट की जारी अधिकृत अधिसूचना के अनुसार मजिस्ट्रेट ट्रायल के लिए अब अपर सिविल जज सीनियर डिविजन देवेन्द्र सिंह फौजदार व सेशन ट्रायल मामलों की सुनवाई के लिए अपर जिला जज अंजनी कुमार सिंह को अधिकृत किया है। बताएं कि एडीजे 7 शक्ति सिंह व एसीजेएम फर्स्ट मयंक जायसवाल का तबादला दूसरे जिले में होने के कारण यह नई व्यवस्था की गयी है। अब जल्द ही रामपुर तिराहे कांड के मामलों की सुनवाई हो सकेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय