Sunday, April 27, 2025

इंदौर में कुत्ते के भौंकने पर युवक ने बुजुर्ग महिला के पेट में लात मारी, हुई मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कुत्ते के भौंकने पर युवक का बुजुर्ग महिला से विवाद हो गया। युवक ने महिला के पेट में लात मार दी, जिसके चलते महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में सड़क से गुजर रहे राकेश गोयल पर एक कुत्ता भौंकने लगा। यह कुत्ता जिस मकान के सामने घूम रहा था, वह 78 वर्षीय शीला बाई का है।

कुत्ते के भौंकने पर राकेश का शीलाबाई से विवाद हो गया और राकेश ने गुस्से में आकर महिला के पेट में लात मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। बाद में उसकी मौत हो गई।

[irp cats=”24”]

आजाद नगर के थाना प्रभारी नीरज मेढ़ा ने बताया है कि कुत्ते के भौंकने पर यह विवाद हुआ था और राकेश ने महिला के पेट में लात मारी थी। कैटरिंग का काम करने वाले राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय