Saturday, April 5, 2025

हिलेरी क्लिंटन आई काशी, मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, वैदिक मंत्रों को सुन हुई मंत्रमुग्ध

वाराणसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार शाम काशी की विश्व प्रसिद्ध सायंकालीन गंगा आरती देखी।

दशाश्वमेघ घाट पर सजे-धजे बजड़े पर सवार हिलेरी क्लिंटन गंगा सेवा निधि की भव्य गंगा आरती देख आह्लादित नजर आई। कड़ी सुरक्षा के बीच गंगा की गोद में गंगा आरती का अद्भुत नजारा देख वह कभी इसका मोबाइल से फोटो खींचती तो कभी पास बैठे गाइड से जानकारी भी लेती रही।

मां गंगा की आरती अपलक निहार हिलेरी वैदिक मंत्रों को सुन मंत्रमुग्ध हो गई। इस दौरान निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र,कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव हनुमान यादव भी घाट पर मौजूद रहे।

घाट पर हिलेरी क्लिंटन के आने के पहले सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया। गंगा में भी सुरक्षा कर्मी घेरा बनकर गश्त करते रहे।

तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर आई हिलेरी क्लिंटन बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे नदेसर स्थित तारांकित होटल पहुंची। सजे-धजे नदेसर पैलेस में कुछ देर विश्राम किया।

इसके बाद सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंची। नमो घाट की सुंदरता देखने के बाद क्रूज से गंगा आरती देखने पहुंची। गंगा आरती देखने के बाद हिलेरी दरभंगा घाट पर बृजरमा पैलेस में डिनर करने पहुंची।

हिलेरी क्लिंटन अपने तीन दिवसीय प्रवास में काशी की धार्मिक सभ्यता और संस्कृति से रूबरू होंगी । स्वयं सहायता समूहों से भी मुलाकात करेंगी। वाराणसी भ्रमण के बाद 11 फरवरी को विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय