Thursday, July 25, 2024

मेरठ में होली का मौसम इस बार कूल, जानिए अपडेट

मेरठ। इस बार होली पर मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। मेरठ में होली का मौसम इस बार कूल रहेगा। मेरठ ही नहीं होली पर यूपी का मौसम लोगों के अनुकूल रहने की संभावना है। हालांकि होली पर दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। लेकिन रात का तापमान कम रहेगा। जिससे रात कूल होगी। होली पर मौसम में गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने रंग की होली 25 व होली के दूसरे दिन 26 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। होली पर रात का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इससे होली की रात काफी सुहानी होगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष ने बताया कि मेरठ में होली पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जो सामान्य के बराबर होने का अनुमान है। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बुलंदशहर और हापुड जिला में सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने को मिलेगा। दिन में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।

 

बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जबकि रात के तापमान में कुछ अधिक बदलाव की संभाावना नहीं है। होली पर रात सुहानी रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास भी होली पर होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय