Monday, April 21, 2025

किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों को हनी सिंह ने बताया निराधार, कहा- मेरी टीम करेगी मानहानि का मुकदमा

एक इवेंट कंपनी के मालिक की ओर से मुंबई पुलिस में किडनैप और मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के बाद हनी सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हनी सिंह ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को ‘झूठा और निराधार’ बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी कानूनी टीम अपहरण और मारपीट का आरोप लगाने वाले इवेंट कंपनी के मालिक के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की योजना बना रही है।

पुलिस में 19 अप्रैल को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार विवेक रमन ने 15 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में गायक के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मुंबई पुलिस के मुताबिक विवेक रमन की लिखित शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

इस मामले में हनी सिंह ने कहा कि मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई संबंध या समझौता नहीं है, जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए ‘ट्राइबेवाइब’ नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था, जो ‘बुक माय शो’ की एक सहायक कंपनी है। मेरी कानूनी टीम पहले से ही मानहानि का मामला दर्ज करने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें :  बिहार के बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही ने साथी जवान को मारी 11 गोलियां, मौके पर हुई मौत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय