Thursday, May 9, 2024

दिग्वजिय बोले, हे प्रभु- कांग्रेस में न पैदा हो दूसरा सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे किया पलटवार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘हे प्रभु! हे महाकाल! दूसरे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों।’ जवाब में सिंधिया ने इसी अंदाज में दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हे प्रभु महाकाल! कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार भारत में पैदा न हों।’

दरअसल, मप्र में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों की खरीद-फरोब्त रोकने के लिए ‘दल विरोधी कानून’ को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए 25-25 करोड़ रुपये का देने का आफर इन्हें (साथ बैठे विधायक महेश परमार, रामलाल मालवीय, दिलीप सिंह गुर्जर) भी मिला था, मगर ये नहीं बिके। राजा-महाराजा बिक गए। बस यही चाहूंगा कि हे प्रभु, हे महाकाल, कांग्रेस में दूसरा कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दिग्विजय सिंह के बयान के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर कहा कि ‘हे महाकाल-दिग्विजय सिंह जैसे देश विरोधी, मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा न हों।’ दिग्विजय सिंह के बयान पर न केवल सिंधिया ने पलटवार दिया, बल्कि सिंधिया समर्थकों ने भी जवाब दिया है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘हे महाकाल! ब्रह्मांड में दिग्गी राजा जैसा तत्व सूक्ष्म रूप में भी कहीं जन्म ना लें। धर्म, समाज, देश, मनुष्यता की रक्षा करो हे राजाधिराज!’

उधर, पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि हे तीनों लोकों के स्वामी, महाकाल प्रभु! दिग्विजय सिंह जी जैसे व्यक्ति को, जिसने कांग्रेस का पूरा बंटाधार कर दिया। मध्यप्रदेश का बंटाधार कर दिया। महाकाल प्रभु से मेरी यही कामना है कि दिग्विजय सिंह को अगले जनम में पाकिस्तान में पैदा करना।

पटवारी ने लिखा- महाकाल आप तो सच के साक्षी हैं
सिंधिया के ट्वीट के बाद कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी उन पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा- हे महाकाल! आप तो सच के साक्षी हैं! जब लालचियों ने लोकतंत्र की हत्या की थी! अब देखिए, सीनाजोरी भी कर रहे हैं!

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय