Thursday, May 16, 2024

कवि कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, दावेदारों की सूची में नाम शामिल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 राज्य सभा सीटों पर इस महीने चुनाव होंगे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी कवि कुमार विश्वास को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेजने वाली है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से 35 दावेदारों की सूची बनाकर केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दी है। भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा 13 फरवरी तक अंतिम सूची जारी करने की योजना है। उत्तर प्रदेश की सूची में कवि कुमार विश्वास का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के 10 सांसदों की सीटें खाली हो रही हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के कोटे से अशोक वाजपेयी, अनिल जैन, अनिल अग्रवाल, श्रीमती कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीबीएल नरसिंहाराव, सुधांशु त्रिवेदी, हरनाथ सिंह यादव तथा विजयपाल तोमर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उधर समाजवादी पार्टी के कोटे से फिल्म स्टार जया बच्चन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उप्र की इन सभी 10 राज्यसभा सीटों पर इसी महीने चुनाव होंगे। इस समय प्रदेश की विधानसभा में 401 विधायक हैं। इन 401 विधायकों के वोट से उप्र से 10 राज्यसभा सांसद चुने जांएगे। माना जा रहा है कि भाजपा कम से कम 8 राज्यसभा सीटें आसानी से जीत लेगी। दो सीटें उप्र में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के खाते में जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी की उप्र की इकाई ने राज्यसभा के लिए 35 दावेदारों की एक सूची बनाकर केन्द्रीय नेतृत्व को भेजी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उप्र भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि राज्यसभा भेजे जाने वाले दावेदारों में सबसे ऊपर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास का नाम है। कुमार विश्वास के एक निकटवर्ती सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कुमार विश्वास ने भारतीय जनता पार्टी के कोटे से उप्र से राज्यसभा में जाने पर हामी भर दी है। अब तक कुमार विश्वास किसी भी पार्टी में शामिल होने की बात से मना करते रहे हैं। कुमार विश्वास की टीम से पहली बार यह पुष्टि हुई है कि कुमार विश्वास जल्दी ही राज्यसभा में नजर आएंगे।

भारतीय जनता पार्टी की उप्र की इकाई द्वारा तैयार की गई सूची में कुमार विश्वास के साथ दूसरा बड़ा नाम लोक गायिका मालिनी अवस्थी का है। साथ ही कुमार विश्वास व मालिनी अवस्थी के साथ-साथ सुधांशु त्रिवेदी को एक बार फिर उप्र से राज्यसभा में भेजने की सहमति बन गई है। विजय पाल तोमर को भी फिर से राज्यसभा भेजे जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा उप्र में भाजपा के संगठन से जुड़े हुए 5 और नेताओं को राज्यसभा में भेजने की तैयारी है।

 

इन 10 सीटों पर विधायकों के वोट से प्रत्याशियों की जीत तय होगी। मौजूदा यूपी विधानसभा के विधायकों की कुल संख्या की बात करें तो कुल 403 विधायक हैं, जिसमें से भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक और समाजवादी पार्टी के एक विधायक का निधन होने के बाद इस वक्त मौजूद कुल विधायकों की संख्या 401 है। इन्हीं 401 विधायकों के वोट से इस बार 10 लोग राज्यसभा के सदस्य बनेंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय