Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, दो लोग गंभीर रुप से घायल

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना दिल्ली यमुनोत्री हाईवे की है।

मिली जानकारी अनुसार गांव सधोली दुलीचंदपुर के पास रामपुर नानौता हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में ट्रक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से दौड़ रहे ओवरलोड़ खनन से भरे ट्रक ने दूसरे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस ने ट्रकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में ई-रिक्शा के नीचे दबा किशोर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय