Sunday, May 12, 2024

‘साइबर एनकाउंटर्स’ पुस्तक अपराधों की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी : राज्यपाल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

देहरादून। राज्यपाल ने कहा कि साइबर अपराध वर्तमान समय में हम सब के सामने एक बड़ी चुनौती है और इसमें निरंतर कई लोग साइबर ठगी का शिकार बन रहे हैं। निश्चित ही ‘साइबर एनकाउंटर्स’ पुस्तक साइबर अपराधों की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रविवार को राजभवन ऑडिटोरियम में ‘साइबर एनकाउंटर्स’ पुस्तक-परिचर्चा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रतिभाग करते हुए यह बातें कहीं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुस्तक के लेखक डीजीपी अशोक कुमार, सहलेखक ओ.पी. मनोचा के साथ ही अभिनव पाण्डे और पूजा मारवाह के संचालन में वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के साथ ही पुस्तक के विभिन्न पहलुओं और वर्तमान में इसकी उपयोगिता के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने साइबर सुरक्षा से संबंधित लोगों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

राज्यपाल ने कहा कि साइबर अपराध वर्तमान समय में हम सब के सामने एक बड़ी चुनौती है। यह पुस्तक वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण विषय पर लिखी गई है। साइबर अपराध से बचने में पाठकों को मदद मिलेगी। हमें तकनीकी एवं इंटरनेट का इस्तेमाल सजगता के साथ करना चाहिए। संसाधनों के विकास के साथ-साथ उनके खतरों के प्रति भी सचेत रहने की जरूरत है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे विभिन्न तंत्र साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में गहनता से कार्य कर रहे हैं। हमारी पुलिस प्रणाली का कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण है। पुलिस बल भौतिक और वर्चुअल चुनौतियों से निपटने के लिए सदैव कार्यशील रहते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस हर प्रकार के अपराध से निपटने के लिए पूर्णतः सक्षम है और वह सराहनीय कार्य कर रही है। साइबर अपराध से निपटना केवल पुलिस और कानून की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसके लिए हर एक नागरिक की जागरूकता और सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढ़ांचे और अपनी प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाने के साथ-साथ हर स्तर पर प्रशिक्षण से सजगता और जागरूकता लाए जाने की जरूरत है। स्कूल और कॉलेजों के साथ मिलकर शिक्षा में साइबर सुरक्षा के प्रति बच्चों को बताया जाना आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए अच्छा प्रयास किया गया है। इसके लिए उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार और उनके सहयोगी ओपी मनोचा के प्रयासों की सराहना की।

पुस्तक के लेखक डीजीपी अशोक कुमार ने साइबर अपराध से जुड़ी अनेक घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए हमें किस प्रकार सतर्क रहना चाहिए। साइबर अपराध और उससे पार पाने के लिए हमारे सामने क्या चुनौतियां हैं, इसकी भी उन्होंने जानकारी दी।

इस अवसर पर विभिन्न स्कूल/कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के अलावा अनेक गणमान्य लोग इस पुस्तक परिचर्चा में उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय