Thursday, May 15, 2025

मेरठ में महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

मेरठ। जिस कैपिटल अस्पताल में प्रसूता की माैत हुई है। जिसने भी वो घटना का मंजर देखा, वह खौफजदा है। बचाव के लिए अस्पताल में तीमारदार दौड़ रहे थे। लेकिन हर कोई बेबस था। लिफ्ट के दरवाजे के बाहर प्रसूता महिला की गर्दन लटकी थी और उसका आधा शरीर अंदर लिफ्ट में फंसा था। अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चौपट थी। महिला को बचाने की बजाए, अस्पताल का स्टाफ भाग गया।

 

हापुड रोड पर कैपिटल अस्पताल की लिफ्ट में प्रसूता करिश्मा की मौत पर तीसरे दिन भी लोगों में गुस्सा है। रात में पोस्टमार्टम और सुबह पुलिस फोर्स की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गर्दन में 12 फ्रैक्चर, पसली टूटने की बात है। पति अंकुश मावी ने नामजद डॉ. कविता भाटिया, अस्पताल प्रबंधक, अस्पताल स्वामी को गिरफ्तार करने की मांग की है। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने लापरवाही मानते हुए अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

 

किठौर के बहरोडा गांव में सुबह 4:30 बजे महिला करिश्मा का शव पहुंचा। रात में ग्रामीणों की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गई थी। दिन निकलते ही बहरोडा गांव में आसपास के गांव के लोग पहुंचे। अस्पताल के प्रति आक्रोश है, इसको देखते हुए गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया।

 

 

 

परिवार, रिश्तेदार और ग्रामीण की आंखों में आंसू थे और गुस्सा भी था। पति अंकुश मावी ने मुखग्नि दी। चार साल की बच्ची को परिवार बार-बार सीने से लगाते और रो पड़ते। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में करिश्मा की गर्दन में 12 फ्रैक्चर और पसली टूटी होना आया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय